लावालौंग झामुमो का प्रखंड स्तरीय कमेटी का किया गया गठन

लावालौंग :   प्रखंड मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित सीआरपीएफ कैंप के नजदीक मैदान में झामुमो प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया तथा पार्टी की मजबूती को लेकर एक विशेष आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुरन राम ने किया। इस बैठक में मुख्य रूप से झामुमो के जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति तथा सिमरिया विधानसभा प्रभारी मनोज चंद्रा शामिल हुए। पार्टी के मजबूती के लिए विशेष चर्चाएं की गई तथा प्रखंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अवधेश कुमार प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश गझु सचिव, राजेंद्र भुइयां को संगठन सचिव के रूप में मनोनित किया गया।  साथ ही साथ महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिमा देवी उपाध्यक्ष प्रतिमा कुमारी सचिव संजू  देवी कोषाध्यक्ष कुंती देवी के अलावा अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मोहम्मद जमीर सचिव इजराफिल अंसारी को  पार्टी भरोषा जताते हुए अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई। इन सभी चुने हुए प्रतिनिधि को पार्टी पट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए  जिला अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं तो पार्टी का रीढ़ माना जाता है, इस बैठक में सैकड़ो महिलाएं पुरुषों अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

रिपोर्टर :  मो० साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.