तुपुदाना व्यापार मंच भंग, नयी कमेटी का गठन, प्रदीप जायसवाल बने अध्यक्ष

रांची : तुपुदाना व्यापार मंच के तत्वाधान में व्यापार संघ सदस्य सम्मेलन सह वन भोज कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें पुराने कमेटी को भंग करते हुए नए स्तर से व्यापार संघ का विस्तार किया गया जिसमें सर्व सहमति से व्यापार संघ के अध्यक्ष के रूप में श्री प्रदीप जायसवाल जी को चुना गया। राजनीति से सक्रिय प्रदीप जायसवाल संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं और व्यापार मंच में लगातार संगठन में सक्रिय हैं।

संरक्षक मुकेश नायक, महासचिव राजू नायक, उपाध्यक्ष वकील अंसारी, सचिव ललन प्रजापति, कोषाध्यक्ष मंटू साहू, सकोषाध्यक्ष पवन बर्मन, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, एवं प्रवक्ता विनोद साहू, साथ ही फुटकर व्यापार अध्यक्ष छोटू नायक, सचिव दुर्गा दास, रक्षित मंत्री चंदन सिंह सह, मंत्री राजा नायक, कार्यकारी सदस्य तपेश्वर सिंह, दिनेश प्रजापति, दिनेश रजवार संतोष कुमार अब्दुल जी एवं वरिष्ठ सदस्य के रूप में अरविंद अग्रवाल सहदेव अग्रवाल संदीप जी बीनू साहू रविंद्र जायसवाल मनीष जी जितेंद्र भारती बद्रीनाथ महतो रखे गए। आदि सैकड़ो सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

रिपोर्टर : शहिद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.