राहुल गांधी का जोरदार स्वागत,कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश

रांची :  कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा सोमवार को रामगढ़ से शहीद मैदान धुरवा रांची पहुंची। इससे पहले रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस के महासचिव जफर इमाम अंसारी और सचिव राम पाहन के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने खजरी विधानसभा क्षेत्र के दस माइल चैक पर अपने नेता का जोरदार स्वागत किया। इस बीच राहुल गांधी ने लोगों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनी। 

जफर इमाम अंसारी ने बताया कि राहुल गांधी यहां करीब 10 मिनट तक रुके और लोगों से मुलाकात की और उनका दर्द महसूस किया। उन्होंने कहा कि असली नेता वही है जो जनता के दुख-दर्द को समझता हो। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए राहुल गांधी यही कर रहे है। लोगों को राहुल गांधी पर भरोसा है कि वह उनकी समस्याओं का समाधान जरूर करेंगे।इस मौके पर रीता होरो जिला परिषद सदस्य, कल्याण लिंडा पंचायत समिति सदस्य, अख्तर हुसैन,  जुबेर अंसारी,इरफान अंसारी, साहिद अंसारी, तौहीद अंसारी, मंगरा कच्छप, शमसुल अंसारी, मेराज अंसारी, ऐजाज अंसारी, अफरोज अंसारी, करमा उराँव, विजय तिर्की, निशांत मिन्ज, , राजू आदि के साथ हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर :  शहिद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.