राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राँची में

राँची : 28 फरवरी बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची के सीयूजे में कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची ट्रैफिक एसपी राज कुमार मेहता ने बताया कि राष्ट्रपति के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आगमन के बाद 28 फरवरी को बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा, हिनू चौक, बिरसा चौक, एच०ई०सी० गेट, शहीद मैदान, धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा डैम, सर्वेश्वर नगर सेम्बो, दलादली चौक, हाजी चौक, टेण्डरग्राम होते हुए मनातु स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय, रांची तक और 28 फरवरी को प्रस्थान के अवसर पर मनातु स्थित केन्द्रीय विश्वविद्यालय, झारखण्ड, मनातु, रंची से टेंडरग्राम, हाजी चौक, दलादली चौक, सेम्बो, सर्वेश्वर नगर, धुर्वा डैम, धुर्वा गोलचक्कर, शहीद मैदान, बिरसा चौक, हिनू चौक, से होते हुए बिरसा मुण्डा हवाई अड्डा तक लगे पहुंच पथों पर सामान्य यातायात पर सामयिक पाबंदी लगायी जाएगी।

 

रिपोर्टर : शहिद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.