झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ द्वारा हुवा आर पार लड़ाई का आवाह्न

लातेहार : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह के नेतृत्व में झारखंड राज्य आजीविका कंप्यूटर ऑपरेटर संघ जुलाई के अंतिम सप्ताह में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जेएसएलपीएस, झाखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी सचिव ग्रामीण विकास विभाग,झारखंड सरकार के समक्ष अपने लंबित मांगो के समर्थन में  जोरदार धरना एवम प्रदर्शन करेगा। महासंघ के महामंत्री सुनील कुमार साह ने कहा की जेएसएलपीएस,झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी,ग्रामीण विकास विभाग,झारखंड सरकार से संघ/ महासंघ के लंबित मांगों के लिए कई बार वार्ता हुई, संघ द्वारा विगत...14.12.2022 एवम 23.11.2023.. को मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जेएसएलपीएस , ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार के समक्ष जोरदार प्रदर्शन की गई थी। विभाग द्वारा लंबित मांगों को लागू करने के लिए लिखित आश्वासन दिया था,परंतु 6 माह से ज्यादा बीत जाने के बाद भी आजतक सिर्फ आश्वाशन ही मिला है। अब आंदोलन एवम अनिश्चित कालीन हड़ताल के अलावे कोई रास्ता नहीं बचा है। सरकार सिर्फ  झूठा आश्वाशन दे रही है। मुख्य मांगो में से डाटा एंट्री ऑपरेटर को स्थाई समायोजन किया जाए। राज्यकर्मियों की भाती सभी सुविधाएं दी जाए। स्थाई समायोजन होने तक मानदेय रु0 26300 दिया जाय। वर्तमान में विभाग द्वारा इस बढ़ती मंहगाई में मात्र 14036 रु0 मामूली मानदेय दी जा रही है। इन्हे आज तक मानव संसाधन नियमावली में नही जोड़ा गया। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल,आईएएस झारखंड सरकार द्वारा 12,09,23 को स्थाई समायोजन,राज्यकर्मियों की भांति सभी लाभ देने का  पीत पत्र ग्रामीण विकास विभाग झारखण्ड सरकार को भेजी गई थी,कोई कारवाई की सूचना नही दी गई। विदित है कि विगत 3 वर्षो से कोई भी मानदेय डाटा एंट्री ऑपरेटर को नहीं दी गई है, जो दुःख का विषय है एवम सरकार के आदेश का उलंघन भी है।सीईओ महोदय द्वारा कई बार स्पष्ट की गई की आपकी मानदेय बढ़ाने पर विचार हो चुका है,जल्द ही पत्र निर्गत किया जाएगा।परंतु आजतक कोई लाभ नहीं दी गई। संघ के निर्णय के आलोक में जुलाई के अंतिम सप्ताह में मुख्य मांगो के समर्थन में धरना/ प्रदर्शन एवम अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।महामंत्री सुनील कुमार साह, मो. रिजवान आलम, कर्ण कुमार गुप्ता,पंकज कुमार, मो0  राशिद आलम,आफताब आलम, सुरेश कुमार,अजीत कुमार, मोबिन अंसारी, अंजली कुमारी, सुनीता कुमारी, सेजल कुमारी, एडवार्ड होरो, राजकमल कुमार, शुभम कुमार, मो. लालमोहम्मद, मो. जब्बार आलम, रवींद्र कुमार, रंजीत कुमार, आलोक कुमार, अमित कुमार, अभिषेक कुमार, परवेज आलम, मिर्णाल कुमार, मयंक प्रियदर्शी,राजीव कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार, ब्रजेश कुमार, मो. परवेज आलम, दिलवर हुसैन आदि शामिल हुए।

 

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.