सोने की ट्रेडिंग की आड़ में 6 लाख 80 हजार की ठगी

मुंबई :  सोने की ट्रेडिंग की आड़ में गुजरात के एक ठग ने घाटकोपर निवासी एक ब्यापारी के साथ करीब 7 लाख की ठगी कर फरार हो गया है।जिसकी शिकायत पुलिस दर्ज कर उक्त ठग की तलाश में जुटी है।फरार ठग का नाम दर्शनकुमार प्रमोदकुमार ब्रम्हभट्ट 40 बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटकोपर निवासी संतोष बद्रीप्रसाद दुबे (44) की मुलाक़ात घाटकोपर (प) स्थित दुबे पानभंडरा घाटकोपर स्टेशन के सामने विकास नगर,पटिया,महिसाना,गुजरात निवासी  दर्शनकुमार प्रमोदकुमार ब्रम्हभट (40) से वर्ष 2022 में अतुल मिश्रा के माध्यम से हुई थी।अतुल मिश्रा ने संतोष दुबे को बताया की दर्शनकुमार ब्रम्हभट गुजरात में सोने का ट्रेंडिंग करने का काम करते है।उसके बाद दर्शनकुमार और संतोष के बीच दूरध्वनी क्रमांक का आपस में लेन देन हुआ था।उसके बाद दर्शन कुमार ने धीरे धीरे संतोष से दोस्ती की और सोने की ट्रेंडिंग में अपना इन्वेस्टमेंट करने का आग्रह किया।उसके बहकावे में आकर संतोष ने शुरू में करीब 75 हजार रुपए दर्शनकुमार को ऑन लाइन ट्रांसफर कर इन्वेस्ट करने को कहा।उसके बाद दर्शन ने पुनः आग्रह कर 6 लाख 80 हजार रुपया ट्रांसफर लिया।उसके बाद तरह तरह की लालच देकर दर्शन ने 1 लाख 68 हजार ट्रांसफर लिए।उसके बाद से जब भी संतोष दुबे दर्शन को फोन करता था तो वह टाल मटोल करता था।जिसके बाद काफी दबाव के बाद दर्शन ने 93 हजार वापस दिए थे।बाकी के पैसे के लिए वह हमेशा टाल मटोल करता रहा।इस मामले में जब संतोष को यह आभास हुआ की दर्शनकुमार केवल झांसा दे रहा है और वह पैसा वापस देना नहीं चाहता है।जिसके बाद संतोष ने 30 अप्रैल 2024 को घाटकोपर पुलिस स्टेशन पहुँच कर दर्शनकुमार ब्रम्हभट के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत व्यंकट देशमुख के निर्देश पर पुलिस ने यह मामला अपराध क्रमांक 559/2024 भादवी 406 व 420 के तहत 1 मई 2024 को मामला दर्ज किया है।सूत्रो का कहना है इस दर्शनकुमार के खिलाफ इसी तरह के दो मामले पहले गुजरात दर्ज है जो की न्यायालय में बिचाराधीन बताए जाते है।फिलहाल इस मामले की अधिक जांच घाटकोपर पुलिस स्टेशन की  डिटेक्शन टीम कर रही है।


रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.