मुंबई के एक डॉक्टर ने ऑनलाइन मंगवाई ice cream उसमे निकली इंसानी ऊँगली

मुंबई :  पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक डॉक्टर ने ऑनलाइन होम डिलीवरी ऐप के ज़रिए एक कोन आइसक्रीम ऑर्डर की थी, जिसमें से इंसान की उंगली निकली है। इस मामले में जांच की जा रही है। महाराष्ट्र के मुंबई मे एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक डॉक्टर ने खाने के लिए एक ऑनलाइन होम डिलीवरी ऐप के जरिए आइसक्रीम मंगवाई, लेकिन जब वह उसे खाने लगे तो उन्हें उसमें उंगली दिखी। जिसके बाद डॉक्टर साहब ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए FIR दर्ज़ कर उंगली को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा।

रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.