मदर मरियम ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया नव वर्ष व क्रिसमस का त्योहार

महाराजगंज: मदर मरियम ग्लोबल स्कूल खरहरवा कोल्हुई बाजार के प्रांगण में क्रिसमस एवं नव वर्ष का कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गुंजन अरोरा ने सर्व मंगल कामना के लिए विशेष प्रार्थना की उसके पश्‍चात विद्यालय की छात्राओं तस्मिया, अराधना,नूरजहाँ खान, हर्षिता एवं उनकी टीम द्वारा क्रिसमस गीत जिंगल बेल एवं क्रिसमस केरोल, वी विश यू ए मेरी क्रिसमस प्रस्‍तुत किया गया। उक्त कार्यक्रम का आकर्षण प्राइमरी शाखा की वेदिका एवं प्री प्राइमरी के नन्‍हे-नन्‍हे बहुत सारे सांता क्‍लाज थे। विद्यालय की प्राइमरी शाखा ने भी प्रभु यीशु  के जन्‍म की बहुत ही मनोरम झांकी प्रस्‍तुत की।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक ई. समीर अधमी ने भी अपने विचार व्यक्त किए, उन्‍होने संबोधन करते हुए बताया कि ईसा मसीह ने कहा है कि "क्षमा करना" सभी गुणों मे प्रमुख है , हमे क्षमाशील बनना चाहिए साथ ही प्रबंधक ने नए वर्ष में सभी छात्र-छात्राओं के उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की। ज्ञात हो प्रत्येक कक्षा के छात्रों द्वारा क्रिसमस  ट्री, सेंटा क्लॉज, क्रिसमस कार्ड तथा कक्षा सजाने का कार्य किया गया। उक्त कार्यक्रम का समापन राष्‍ट्र गान से हुआ।

रिपोर्टर  :  डीएस अग्रहरि देव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.