70 पर्सेंट खाली हुई झीलें,मुंबई में भीषण गर्मी और हाई तापमान

मुंबई : अप्रैल की शुरुआत से ही मुंबईकर गर्मी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में पानी कटौती ने मुंबईकरों की समस्या बढ़ा दी है। वहीं मुंबई को पानी आपूर्ति करने वाली सातों झीलों में उनकी कुल क्षमता का 30 प्रतिशत से भी कम पानी बचा है

मुंबईकरों को गर्मी के मौसम में पानी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। बीएमसी ने भांडुप वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के कंजर्वेशन वर्क के लिए मुंबई में 24 अप्रैल तक 5 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा की है। हालांकि ज्यादातर इलाकों में 5 प्रतिशत से अधिक पानी कटौती हो रही है। बीएमसी में पूर्व नेता विपक्ष रवि राजा ने कहा कि मुंबईकर बारह महीने पानी कटौती का सामना कर रहे हैं।

बीएमसी जब 5 प्रतिशत पानी कटौती की घोषणा करती है, तब मुंबईकरों को अघोषित 15 से 20 प्रतिशत पानी कटौती का सामना करना पड़ता है। यह हाल अप्रैल में है। जून तक स्थिति क्या होगी, यह विचारणीय प्रश्न है।

महानगर लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है। केवल दिन ही नहीं, रात में भी गर्मी मुंबईकरों को परेशान कर रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, जो कि इस वर्ष का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।

मुंबई में पिछले दो दिनों से काफी गर्मी हो रही है। दिन तो दिन, रात में भी तापमान में एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियत की बढ़त दर्ज की गई है। शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं रविवार को दिन में तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया,


रिपोर्टर : मोहम्मद सलीम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.