भिवंडी ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक नो फील्ड वर्क

मुंबई :   भिवंडी यातायात पुलिस विभाग में तैनाद वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाने की अनोखी पहल शुरू की गई है।जिसके तहत यहां के तीन ट्रैफिक कार्यालयों में तैनाद आठ उम्रदराज व मधुमेह से पीड़ित पुलिस वालों को हिटस्ट्रोक से बचाने के लिए उन्हें फील्ड से हटाकर कार्यालय के काम में लगाया गया है।ताकि बढ़ती गर्मी के कारण उन्हें बीमारियों से न जूझना पड़े।

                 यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भिवंडी में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की संख्या अपर्याप्त है।बावजूद इसके हिट स्ट्रोक से बचने के लिए 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुलिस कर्मियों के साथ-साथ स्थामा, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज से पीड़ित पुलिसकर्मियों धूप व गर्मी की उमस से बचाने हेतु दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक कार्यालय में तैनात किया गया है।अंजुरफाटा यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीकांत सोंडे ने बताया कि अंजुरफाटा ट्रैफिक कार्यालय में 40 पुलिसकर्मी व पांच अधिकारीयो सहित कुल 45 पुलिस कर्मी तैनाद है। जिनमे दो कर्मचारियों की उम्र 55 की है। जिन्हें कार्यालय का काम सौंपा गया है। कोनगांव यातायात शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अप्पासाहेब जानकर ने बताया कि कोनगांव अंतर्गत कुल 37 यातायात पुलिस कर्मी एवं अधिकारी है।  जिनमें दो कर्मचारियों की उम्र 55 वर्ष है इन्हें भी कार्यालय का काम सौंपा गया है। इसी तरह कल्याण नाका यातायात विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनीष पाटील ने बताया कि कल्याण नाका ट्रैफिक विभाग में कुल 36 पुलिस कर्मी और अधिकारी काम कर रहे है। जिनमे 55 वर्ष की उम्र के चार पुलिस कर्मी काम करते है। मनीष पाटील ने बताया कि दो पुलिस कर्मी  रात पाली में ड्यूटी  और दो की रात के समय कार्यालय व छाया स्थान पर ड्यूटी दी गई है।उन्होंने बताया कि भिवंडी के तीन ट्रैफिक कार्यालय में कुल 118 पुलिस कर्मी तैनाद है।जिसमे आठ पुलिस वालों को फिलहाल हिटस्ट्रोक से बचाने के लिए कार्यालय के कामों में लगा दिया गया है।

रिपोर्टर : मुस्तकीम खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.