भाजपा कार्यकर्ताओं की पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की का मामला

मुंबई :   उल्हासनगर शहर के सभी पत्रकारों ने कल्याण में भाजपा के उन कार्यकर्ताओं का निषेध प्रकट किया है जिन्होंने गुंडागर्दी करते हुए कल्याण के पत्रकारों के साथ धक्की मुक्की कर उन्हें गालियां भी दी। उल्हासनगर के पत्रकारों ने मनपा मुख्यालय के बाहर काला फीता बांधकर इस घटना का निषेध किया और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग की। यह विरोध टाऊन हॉल में भी पत्रकारों ने किया जहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले ने सभी पत्रकारों से माफी मांगी और गुंडागर्दी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले का शाम 4 बजे टाऊन हॉल में विधानसभा महाविजय 2024 कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं औरपदाधिकारियों के साथ वार्तालाप था साथ ही संपर्क से समर्थन अभियान टाऊन हॉल से नेहरू चौक से 17 सेक्शन तक रहा। भाजपा नेता अजित सिंह लबाना के पास भी उनका कार्यक्रम शाम में रखा गया था। जहां पूर्व जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी व भाजपा नेता प्रकाश माखीजा ने उनका भव्य स्वागत किया। शहर अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मराठा समाज के युवकों पर मामला दर्ज

चंद्रकांत बावनकुले को काले झंडे दिखाने के आरोप में राष्ट्रीय छावा संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष निखिल दादा गोले और उनके साथियों के साथ ही सकल मराठा समाज के कार्यकर्ताओं को उल्हासनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. साथ ही सरकार पुलिस पर आंदोलनकारी के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज करने का दबाव बना रही है. अगर सरकार मराठों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करेगी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

रिपोर्टर : अब्दुल  शैख़ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.