भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है

तिंदवारी (बांदा) 10 सितंबर: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग समाज का नेतृत्व करता है। प्रबुद्ध जन व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है। जो आज के नए भारत की परिकल्पना व समाज के हर वर्ग की अपेक्षाओं के अनुसार एक आधुनिक व सुपर पावर के सपने को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उक्त उद्गार शुक्रवार को व्यक्त करते हुए तिंदवारी कस्बे के मानस कुंज में तिंदवारी विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने आगे कहा कि सबका साथ- सबका विकास- सबका विश्वास कायम करने के लिए सब का प्रयास बहुत जरूरी है। नारी सशक्तिकरण के लिए भाजपा संकल्पित है। 2022 में प्रदेश की सत्ता पर भाजपा दोबारा काबिज होगी। दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है। भारत की पहचान अब शक्तिशाली देश के रूप में हो रही है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयास अतुलनीय रहे हैं। देश में बनी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन करोड़ों भारतीयों की जाने बचा रही है। किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, निशुल्क गैस, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास आदि जनकल्याण के साथ-साथ नए भारत की नई तस्वीर बयां कर रहे हैं।

विधानसभा प्रभारी दिनेश तिवारी ने आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल प्रभारी मंडल अध्यक्षों को प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। तिंदवारी विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समापन की घोषणा की जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी द्वारा किया गया। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए उक्त सम्मेलन में भाजपा नेत्री शीला सिंह, प्रांतीय परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, जसपुरा मंडल प्रभारी उत्तम सक्सेना, तिंदवारी मंडल प्रभारी राम प्रसाद सोनी, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन के संयोजक जिला उपाध्यक्ष कमलेश अवस्थी, तिंदवारी मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, जसपुरा मंडल अध्यक्ष अनूप सिंह, बड़ोखर मंडल अध्यक्ष श्याम बाबू पाल, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र पांडेय, राकेश सिंह चौहान, राज बहादुर सिंह उर्फ राजू, डॉक्टर चंद्रमौली श्रीवास्तव, डॉक्टर ममता त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह पटेल, भानु प्रताप सिंह, शिवसागर द्विवेदी, बृजेश सिंह, प्रवीण तिवारी, शिव दत्त तिवारी, नारायण सिंह, नीलेश मिश्रा, प्रीतम गुप्ता राजा पिछड़ा वर्ग जिला महामंत्री, डॉ गोपाल गुप्ता, चंद्र भूषण सिंह पटेल, अलख नारायण मिश्रा, आदि पदाधिकारियों व प्रबुद्ध जनों ने इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से भव्य स्वागत कर अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए।

रिपोर्टर : क़ासिद अली सिद्दीकी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.