व्यापार की प्रयोगशाला है मेला का आयोजन 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया गया

सुल्तानपुर :  व्यापार की प्रयोगशाला है मेला और हाट -अभिनव द्विवेदी डी डी एम  नाबार्ड-नाबार्ड  के   सहयोग से सुल्तानपुर जनपद मे डाकखाना चौराहे के पास स्थित ग्रीन पार्क मे शरद मेले का आयोजन 23 दिसंबर से 25 दिसंबर तक किया गया मेले का उदघाटन  मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर ने किया,इस मेले मे ओंकार सेवा संस्थान द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह  के पाँच स्टाल लगाये  गए  जिसमे मोटे अनाज के विभिन्न उत्पाद ,शहद,आचार,मुरब्बा,चटनी ,जूट के बैग,मूंज के उत्पाद सहित दैनिक  उपयोग मे आने वाली विभिन्न वस्तुएं शामिल रही,नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक अभिनव द्विवेदी ने कहा की इस तरह के आयोजन से स्वयं सहायता समूह  की महिलाओ  को व्यापार की बारीकी को समझने का अवसर प्राप्त  होता है और उनके उत्पादो की  बिक्री के साथ  ही उसका प्रचार प्रसार  भी होता है,

इस मेले मे 24 दिसंबर को नाबार्ड की उप महा प्रबंधक श्रीमती गीता सिंह ने भी समूहों के स्टाल का निरिक्षण किया और ओंकार सेवा संस्थान के स्टाल पर  सामान भी खरीदा तथा महिलाओ के काम की काफी सराहना भी की,संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूर्य कुमार त्रिपाठी ने कहा की संस्था  के  द्वारा नबार्ड के सह्योग से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने  केलिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण करवाए जाते है और उनके उत्पाद की बिक्री के लिए मेलो,बाजार तथा अन्य माध्यम से उनका उत्पाद लोगों तक पहुँचता है ,सही मायने मे देखा जाय तो भारत गाँव  मे बसता है और जब तक घर की आगे नही आती है,विकास  की बात करने का कोई मतलब नही रह जाता है मेले मे चंद्र प्रकाश,कुनाल ,बैदेही  मिश्र,सुमन तिवारी,कमला कान्ति ,सुनीता सहित बहुत सारी महिलाएं उपस्थित रही।

रिपोर्ट : मनोज पाण्डेय

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.