हजारीबाग के चौपारण में 133434 मतदाता चुनेंगे तीन जिला परिषद सदस्य, 32 पंचायत समिति सदस्य, 26 मुखिया और 324 वार्ड सदस्य

पंचायत चुनाव

चौपारण प्रखंड का पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां शुरू, तैयारियों में जुटे

पंचायतो में गांव की सरकार की के लिए संभावित प्रत्याशियों की बढ़ने लगी चहलकदमी

लोकतंत्र के महापर्व में शासन की सबसे छोटी इकाई चुनाव से लोग उत्साहित

प्रखंड में तीन जिला परिषद सदस्य, 26 मुखिया, 32 पंसस 324 वार्ड का होगा चुनाव

प्रखंड के एक लाख 26 हजार 435 मतदाता चुनेंगे गांव की सरकार

पंचायत चुनाव में 67063 पुरुष और 59372 महिला मतदाता होंगे शामिल

प्रखंड में सबसे अधिक मतदाता सिंघरावां पंचायत में तथा सबसे कम चैथी


एक नजर

चौपारण प्रखंड के इन पदों के लिए होगी गांव की सरकार का चुनाव

जिला परिषद सदस्य-तीन
पंसस-32
मुखिया- 26
वार्ड सदस्य- 324
मतदाता की संख्या- 126435
महिला मतदाता- 59372
पुरुष मतदाता- 67063
सर्वाधिक मतदाता-सिंघरांवा पंचायत में 6068  
सबसे कम मतदाता चैथी पंचायत 3339
प्रखंड के पंचायत
पंचायत संख्या 1- चोरदाहा में वार्ड 11, मतदाता 3642 जिसमे
पुरुष 1894, महिला 1748

पंचायत संख्या दो-दैहर में मतदाता 5861 जिसमे
महिला 2787, पुरुष 3074

पंचायत संख्या तीन- झापा पंचायत में मतदाता 5825 जिसमे महिला 2782,
पुरुष 3043

पंचायत संख्या चार-दादपुर पंचायत में मतदाता 5313 जिसमे महिला 2518, पुरुष 2795

पंचायत संख्या पांच- चैयकला पंचायत में मतदाता 4509
महिला 2076, पुरूष 2433

पंचायत संख्या छह- जवनपुर पंचायत में मतदाता 5174 जिसमे महिला 2426, पुरुष 2748

पंचायत संख्या सात- बेला पंचायत में मतदान 5275 जिसमे
महिला 2460, पुरुष 2815

पंचायत संख्या आठ- पंचायत चैथी में मतदाता 3339 जिसमे
महिला 1599, पुरुष 1740

पंचायत संख्या नौ- चौपारण पंचायत में मतदाता 5287 जिसमे महिला 2468, पुरुष 2819

पंचायत संख्या दस- ताजपूर पंचायत में मतदाता 5055 जिसमे महिला 2363, पुरुष 2692

पंचायत संख्या 11- भगहर पंचायत में मतदाता 3788 जिसमे महिला 1823, पुरुष 1965

पंचायत संख्या 12- करमा पंचायत में मतदाता 5678 जिसमे महिला 2704, पुरुष 2974

पंचायत संख्या 13-पडरिया पंचायत में मतदाता 4746 जिसमे महिला 2284,पुरुष 2462

पंचायत संख्या 14 -बहेरा पंचायत में मतदाता 5948 जिसमे महिला 2739, पुरुष 3209

पंचायत संख्या 15 - मानगढ पंचायत में मतदाता 5191 जिसमे महिला 2416, पुरुष 2775

पंचायत संख्या 16 - जगदीशपुर पंचायत में मतदाता 5275 जिसमे महिला 2437, पुरुष 2838

पंचायत संख्या 17-  पांडेयबारा पंचायत में मतदाता 5235 जिसमे महिला 2464, पुरुष 2771

पंचायत संख्या 18 - बसरिया पंचायत में मतदाता 5117 जिसमे महिला 2331, पुरुष 2786

पंचायत संख्या 19 -बरहमोरिया पंचायत में मतदाता 4681 जिसमे महिला 2246, पुरुष 2435

पंचायत संख्या 20 - बेलाही पंचायत में मतदाता 4215 जिसमे महिला 1988, पुरुष 2227

पंचायत संख्या 21- रामपुर पंचायत में मतदाता 5045 जिसमे महिला 2376, पुरुष 2669

पंचायत संख्या 22-  सेलहारा पंचायत में मतदाता 4692 जिसमे महिला 2175, पुरुष 2517

पंचायत संख्या 23- डेबो पंचायत में मतदाता 4079 जिसमे महिला 1888, पुरुष 2191

पंचायत संख्या 24- गोविंदपुर पंचायत में मतदाता 4021
महिला 1870, पुरुष 2151

पंचायत संख्या 25- सिंघरांवा पंचायत में मतदाता 6068 जिसमे महिला 2842, पुरुष 3226

पंचायत संख्या 26 - बच्छई पंचायत में मतदाता 3376 जिसमे महिला 1562, पुरुष 1814

झारखंड-बिहार के सीमावर्ती हजारीबाग जिले का सबसे बड़ा चौपारण प्रखंड में गांव की सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारियों तेज है, वही दूसरी ओर पंचायत चुनाव को लेकर पंचायत स्तर पर चुनाव की सुगबुगाहट भी तेज हो रही है।  पंचायत में आरक्षण के कारण कई मुखिया पंचायत चुनाव से वंचित हो रहे वही कुछ पंचायत में महिला आरक्षण के बाद उस पंचायत में प्रत्याशी की संख्या कम हो रही है। इस बार चुनाव में वर्तमान मुखिया महिला सीट के बाद भी अपने घर मुखिया को चुनाव मैदान में उतारने से नही हिचक रहे वही कुछ मुखिया अपने पतोहू को भी पंचायत चुनाव में खड़ा कर रहे है। आधी आबादी महिला शक्ति भी आरक्षण के बदले स्वरूप में मुखिया तथा अन्य पदों के चुनाव के लिए कमर कस कर विकट स्थित होने के बाद भी चुनाव मैदान में उतर रही है। कई पंचायत में वर्तमान पंसस उपमुखिया, वार्ड सदस्य तथा पिछले चुनाव में दूसरे, तीसरे नंबर आने वाले प्रत्याशी भी किस्मत आजमाने का मन बना रहे है। जबकि अभी तक चुनाव की अधिसूचना नही हुई है लेकिन राज्य शासन की सबसे छोटी इकाई गांव की सरकार बनाने के लिए संभावित प्रत्याशी एक ओर घोषणा तो दूसरी ओर प्रचार प्रसार में तन-मन धन के साथ जुट गए है। इधर चुनाव के जितने वाले जनता के बीच कितना खरा रहता है जितने वाले यह लोग जान समझ गए। इस बार की चुनाव में खामोश मतदाता भी विभिन्न पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले का तन-मन के साथ पॉकेट भी टटोल रहे है। जनता का मन लाखो खर्च करने वाले से अपना पेट भरने का भी मन बना रहे है। सबके साथ रहना, सबका का खाना मतदाता का एक अपना ही शौक है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  में चौपारण प्रखंड में एक लाख 26 हजार 435 मतदाता तीन जिला परिषद सदस्य, 32 पचायत समिति सदस्य, 26 मुखिया तथा 324 वार्ड सदस्य को चुनने के लिए मताधिकार का प्रयोग करेंगे। आरक्षण के बदले स्वरूप के बाद जिला परिषद और प्रमुख पद भी प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुका है। गांव की सरकार में सबसे अधिक मुखिया पद का आकर्षण है। पंचायती राज में सबसे बड़ा पद मुखिया माना जाता है। इस कारण मुखिया पद के लिए लोग अधिक आकर्षित रहते है। मुखिया पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के होड़ भी अधिक रहती है साथ ही इस पद के लिए धनराशि खर्च का सीमा पर कोई बंधन नही रहता है।
--
पंचायत चुनाव प्रशासन के लिए चुनौती- झारखंड-बिहार के सीमावर्ती जिले का सबसे बड़ा प्रखंड चौपारण बिहार के उग्रवाद प्रभावित जंगली क्षेत्र के साथ चतरा, कोडरमा जिले से सीमा से लगा है। प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित भगहर, भंडार,चोरदाहा, दैहर, ताजपुर वृंदा और रामपुर के   कई गांव उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र, जंगल पठार के बीच है। इन गांवो के बूथों पर प्रशासन के लिए चुनाव कराना बड़ी चुनौती रहता है। हालांकि प्रशासन द्वारा पिछले दो पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण कराकर अपनी सक्रियता दिख चुकीं है।

पंचायत में अपनी छवि बढ़ाने में जुटे मुखिया-प्रखंड में पंचायत की सुगबुगाहट को देख कर वर्तमान मुखिया अपने क्षेत्र में अपनी छवि बढ़ाने के लिए विकास योजना का शिलान्यास, उद्धाटन तथा व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने में जुट गए है। क्षेत्र में अपनी विकास कार्य को गिनाने तथा अपनी उपस्थिति दर्ज करने में जुट गए है। आधी रात तक संभावित प्रत्याशी गांवो में देखा जा रहा है। प्रत्याशी दीवाली और लोक आस्था महापर्व छठ में शुभकामना के साथ शुद्ध लाभ पहुंचाने में नही चूक रहे है। मान-सम्मान, मान-मनौवल तथा हर स्थित में मतदाता को रिझाने में जुट गए है।

 

रिपोर्टर :  मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.