हनुमत जयंती पर मंदिर निर्माण की रखी गई आधारशिला

चौपारण। (हजारीबाग): हनुमत जयंती पूरे प्रखंड में सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना आयोजित की गई। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। जयंती पर मरहेडी स्थित माता कात्यायनी मंदिर में विशेष अनुष्ठान हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भुमि पूजन किया। पूजन कार्य पंडित बिनोद महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आधार शिला क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यवसायी दयानंद केशरी ने सपत्नीक रखी। भगवान हनुमान की विशेष पूजा अर्चना के बाद महावीरी झंडे तथा पताका लहराई गई।

आकर्षक व भव्य मंदिर बनाने का निर्णय हुआ। जानकारी हो कि कात्यायनी मंदिर परिसर में माता की मंदिर के साथ ही शिव मंदिर, छठ तालाब भी स्थापित है तथा यह क्षेत्र अपनी सुन्दरता के लिए ‌विख्यात है। पूजन समारोह में रंधीर सिंह, संतोष केशरी, बिनोद स्वर्णकार,  राजु सिंह, रमेश बर्णवाल, बिनोद सिंह,  निवर्तमान मुखिया शौकत खान, जिप सदस्य रामस्वरूप पासवान, अभिमन्यु भगत, रंजीत केशरी, गरुड भगत, रतन चौरसिया, सुधीर केशरी, बीरेंद्र प्रजापति, बिंदुल प्रजापति, सुबोध बर्णवाल, उदय राना समेत अन्य ग्राम वासी तथा बडी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

रिपोर्टर :  मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.