पडरिया में मुखिया के विजय जुलूस में मारपीट, पूर्व विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाये अनेक आरोप

चौपारण (हजारीबाग):भाजपा ने पडरिया में मुखिया के बिजय जुलुस में हुये हिंसक झडप में मारे गये बीरेंद्र सिंह को लेकर कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के खिलाफ मोरचा खोल दिया है। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर विधायक को आडे हाथों लिया। कहा कि पडरिया कांड से एक बार फिर अकेला यादव का दागदार चेहरा और घिनौना करतूत जगजाहिर हुआ है। विधायक अकेला यादव का गैर जिम्मेदारी के कारण आज चौपारण में तनाव है।

 

पडरिया पंचायत में घटी घटना वर्तमान विधायक अकेला के हनक और सनक, जनप्रतिनिधि होने के बावजूद एकपक्षीय समर्थन करने के कारण आज पूरे इलाके में तनाव हो गया। राजनीति में कट्टरता का स्थान नहीं है। पडरिया में जो घटना हुई वह हिंसा की पराकाष्ठा थी। समाज है। इस तरह की हिंसा की इजाजत किसी को नहीं देती। हिंसा में शामिल लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इन्हें किसी भी सूरत में बख्शना नहीं चाहिए परंतु जितना दोषी हिंसा में शामिल लोग हैं। उससे ज्यादा दोषी घटना के बाद पूरे मामले को भड़काने लोगों को उकसाने और एकपक्षीय व्यवहार करने वाला विधायक अकेला यादव दोषी है। विधायक और उसके बेटे रवि शंकर अकेला ने खुलकर सार्वजनिक रूप से एक पक्ष को गोली देने की बात कही। थाना में बैठ कर एकपक्षीय बात पुलिस और मीडिया के सामने कही। विधायक जनप्रतिनिधि होता है जो सभी वर्गों के प्रति उत्तरदायी होने का शपथ लेता है। परंतु अकेला यादव ने पडरिया को लेकर जो किया उससे आज पूरे क्षेत्र में तनाव हो गया है। एक जाति विशेष के प्रति इसके गलत निर्णय से आक्रोश की स्थिति बन गई है।

अकेला यादव ने ककरौला की घटना को लेकर केवल एक पक्ष को जाना। अपने प्रतिनिधि बालकिशुन यादव के साथ हुये दुर्वयवहार को आधार बनाकर गांव में प्रदर्शन किया। फिर थाना में आकर धरना दिया। सुबह से लगभग छ सात घंटे वह विरोध करता रहा। थाना में शिकायत करने गये लोगों के साथ अपमानजनक टिप्पणी कर पुलिस का बेजा इस्तेमाल कर सभी को भगवा दिया। थाना में पुलिस के सामने ही सभी को पकड़ों सालों को मारों सालों को कह कर खदेड़वा दिया जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया। इतना होने के बाद भी उसने एक बार भी घायल बीरेंद्र और अन्य की सुचना नहीं ली। अस्पताल में बेहतर ईलाज मिले इसका एक बार भी प्रयास तो दूर पूछना भी उचित नहीं समझा।

इस बीच बीरेंद्र की मौत हो जाती है। अकेला यादव के भडकाउ भाषण जो उसने पुलिस के सामने थाना में दिया। इस बात का गवाही है कि उसने कानुन हाथ में लेकर लोगों को हिंसा करने कैलिऐ उकसाया । इस पूरे घटनाक्रम में वह बराबर का दोषी है। अब वह बचने के लिए गिडगिडा रहा है। ऐसे में हत्याकांड में शामिल लोगों के साथ विधायक और उसके बेटे पर कार्रवाई से ही बीरेंद्र सिंह हत्या का सही न्याय होगा।

उन्होंने कहा कि जो लोग पूरे मामले को अपने आंखों से देखे और कानों से सुना उन्हें आगे आना चाहिए। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बीरेंद्र सिंह के परिवार को मदद पहुंचायेगा। मौके पर पूर्व विधायक मनोज यादव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु व मुकुंद साहु, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, राजदेव यादव, भाजयुमो अध्यक्ष रंजन सिंह, अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहु, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, बलराम कुमार, मनीष सिन्हा,रामाधीन पांडेय, मनोज मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

रिपोर्टर  : मुकेश  सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.