तरहसी पुलिस प्रशासन ने वाहन जांच में 10 गाड़ियों को किया गया चालान

पलामू : थाना पुलिस ने मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया। थाना के सामने चलाये गए इस अभियान में 10 दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया और चालान कर दिया गया। सभी वाहनों के मालिक और चालक से निर्धारित फाइन वसूलने के बाद गाड़ियों को छोड़ा जायेगा। कार्रवाई टीम में थाना के एएसआई नन्दू पासवान और जवान शामिल थे। जांच अभियान के दौरान दो पहिया वाहनों की जांच की गयी। हेलमेट, लाइसेंस और कागजात देखे गए। इस क्रम में बिना हेलमेट के चल रहे 10 दो पहिया वाहनों को जप्त किया गया। हालांकि बाद में जांच के दौरान चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं मिला। सभी 10 वाहनों को जप्त किया गया और सूची बनाकर चालान कर दिया गया। जिला मुख्यालय में चालान भरने के बाद सभी वाहनों को छोड़ा जायेगा।

 

रिपोर्टर : सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.