केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 20 जुलाई को दिन के करीब 1.30 बजे रांची पहुंचेंगे

रांची - रांची और झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। भाजपा की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने के लिए धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान जायेंगे। यहां पर श्री शाह भाजपा के 26 हजार कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। इससे पहले झारखंड से चुनाव जीतनेवाले सांसदों का अभिनंदन करेंगे, साथ ही कार्यकर्ताओं में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरेंगे। श्री शाह लगभग छह घंटे तक रांची में रहेंगे।इसके बाद पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे।

संवाददाता  -शहीद अंसारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.