जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल |

आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है। आइए, देखते हैं क्या कहते हैं आपके सितारे.

 

 

 

मेष

आज आपका किसी से विवाद हो सकता है।

दफ्तर में काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे।

किसी रिश्तेदार के साथ मतभेद उभर सकते हैं।

अचल संपत्ति को लेकर विवादित स्थिति निर्मित होने की आशंका है।

वृषभ

आज आपको लाभ होने की संभावना है।

आपका कारोबार अच्छा चलेगा।

युवाओं को ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा।

आज आप धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे।

मिथुन

आज अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं।

दफ्तर में अफसर से किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है।

कारोबार में लाभ की संभावना है।

कर्क

अनजान लोगों की वजह से आपको नुकसान हो सकता है।

दफ्तर में काम का दबाव रहेगा।

किसी की बात से आपको ठेस लग सकती है।

परिवार के लोगों के साथ घूमने जा सकते हैं।

सिंह

आज आपकी पुराने मित्र से काफी दिनों बाद मुलाकात होगी।

छात्रों को खुशखबरी मिलेगी।

काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं।

अपने जीवनसाथी को घुमाने ले जा सकते हैं।

कन्या

सामाजिक कार्यों में आज हिस्सा लेंगे।

आपकाे कर्ज की रकम वापस मिल सकती है।

कारोबार में लाभ होने की संभावना है।

कार्य को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं।

तुला

आज आपका मन धर्म-कर्म में लगेगा।

आप बेहद शांत अनुभव करेंगे।

पुराने मतभेद सुलझने के कारण आपको सकारात्मक रहेंगे।

आपको धन लाभ होगा।

वृश्चिक

आज आपका दिन शानदार रहेगा।

नई जानकारी मिलेगी।

छात्रों को कामयाबी मिल सकती है।

काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

धनु

बेकार के कार्यों में समय नष्ट न करें।

आपकाे आज घाटा हो सकता है।

किसी मित्र की मदद कर सकते हैं।

नए लोगों से मुलाकात होगी।

मकर

आज धार्मिक यात्रा का प्लान बनाएंगे।

दिन सुकून के साथ बीतेगा।

प्रभु की आराधना में मन लगेगा।

आपके व्यवहार से सभी प्रभावित होगें।

कुंभ

आज आपको बाहर के खानपान से बचना चाहिए।

अधिक काम होने के कारण कुछ दिक्कत महसूस करेंगे।

हालांकि परिवार वालों के सहयोग से आपको कुछ राहत मिल सकती है।

धर्म-कर्म के कार्य करेंगे।

मीन

आपके सभी कार्य मनमाफिक होंगे।

आपको धन लाभ होगा।

आपको किसी बुद्धिजीवी की मदद मिलेगी।

शासकीय कार्य पूरे होंगे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.