भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

सहारनपुर : गुरुवार को फतेहपुर कलां में आयोजित भाकियू की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने किसानों एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पनियाली ने कहा कि आज किसान एक झंडे के तले संगठित न होने से समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम भी नहीं मिल पा रहा है, साथ ही कुछ शुगर मिल द्वारा किसानों के बीते सत्र के गन्ने का भुगतान आज तक नहीं किया गया जिस कारण किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने को कर्ज लेना पड़ रहा है।
पश्चिम प्रदेश महासचिव सोनू गुर्जर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों तथा किसानों के संगठित न होने के कारण ही आज किसान परेशान है। युवा जिलाध्यक्ष अजय कांबोज ने कहा कि जब तक किसान संगठित नहीं होगा तब तक वह अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ सकता। बैठक में सचिन चौधरी को युवा विंग का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान चौ. जिले सिंह, योगेन्द्र चौधरी पप्पू, भूपेन्द्र त्यागी, सोविन्द्र कांबोज, रविन्द्र चौधरी, पप्पू पनियाली, सोनू राणा, बलबीर सिंह आदि रहे।
रिपोर्टर : नसीम अहमद
No Previous Comments found.