सामूहिक रूप से गोद भराई दिवस उत्सव के रूप में आयोजित किया

समस्तीपुर :  संपूर्णता अभियान सर्वत्र अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड हसनपुर के दूधपुरा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र 135 पर पंचायत अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी सेविका के द्वारा सामूहिक रूप से गोद भराई दिवस उत्सव के रूप में आयोजित किया उक्त कार्यक्रम का शुरुआत ग्राम पंचायत के मुखिया कैलाश महतो के द्वारा किया गया उक्त कार्यक्रम में  वरीय कार्यक्रम पदाधिकारी आदित्य कुमार प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार ग्राम पंचायत के मुखिया कैलाश महतो महिला पर्यवेक्षी का रंजीता कुमारी पंचायत अंतर्गत कार्यक्रम एएनएम , सभी आशा, सभी जीविका समूह सदस्य महिला, MRP Ajay Kumar जीविका गर्भवती महिला एवं उक्त पंचायत के अधिक से अधिक लोग सक्रिय रूप से भाग लिए.

उक्त कार्यक्रम में गोद भराई दिवस आयोजन करने का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए पिरामल स्वास्थ्य प्रोग्राम लीडर अंजय कुमार के द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम गर्भवती महिलाओं के में जागरूकता हेतु मनाया जाता है गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष देखभाल प्रसवपूर्व  जांच, संस्थागत प्रसव, माता गर्भावस्था के दौरान खतरे का लक्षण  पर पंचायत के मुखिया कैलाश महतो के द्वारा विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया सभी गर्भवती महिलाओं को नियम अनुसार आयरन एवं फोलिक एसिड टेबलेट कैल्शियम का टेबलेट का सेवन करने हेतु कहा गया l

 

रिपोर्टर :  गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.