अनन्त वर्षो तक चलने वाला कैलेण्डर एक अनोखा कैलेण्डर

सरगुजा अनन्त वर्षीय कैलेण्डर ,अनन्त वर्षो तक चलने वाला कैलेण्डर, एक अनोखा कैलेण्डर,एक उत्सुकता का कैलेण्डर ।                                  
आइये जाने इसके बारे में
आज तक लोग एक वर्ष की अवधि तक चलने वाली एक वर्षीय कैलेण्डर के बारे में जानते हैं, परन्तु एक ऐसा आश्चर्यजनक  कैलेण्डर का भी निर्माण किया गया है, जो अनन्त वर्षो तक चलेगा। उस कैलेण्डर का नाम हैं- अनन्त वर्षीय कैलेण्डर। यह अनन्त वर्षीय कैलेण्डर ‘‘जो जैसा नाम, वैसा काम’’ के मुहावरा को चरितार्थ करता है। यह कैलेण्डर अनन्त वर्षों तक का दिन-दिनांक देखने  में आपकी पूरी सहायता करेगा। इस कैलेण्डर को एक विषेश सूत्र (फार्मूला) के आधार पर तैयार किया गया है। इस अनन्त वर्षीय कैलेण्डर को कठिन माथापच्ची और कठोर परिश्रम कर कई वर्षों तक सतत् गहन शोध (अनुसंधान) करके तैयार किया गया है। जिसका श्रेय शोधकर्ता श्री एल.एन.सिदार सी.ई.ओ. (जनपद पंचायत) को जाता है। इसका शोध कर अनन्त वर्षीय कैलेण्डर का लेखन कार्य भी इन्हीं के द्वारा किया गया है। इस अनन्त वर्षीय कैलेण्डर के लेखक एवं शोधकर्ता श्री एल.एन.सिदार हैं। इसे कुमार प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित किया गया है।
इस कैलेण्डर की अन्य विशेषताएं एवं उपयोगिताएं ये है कि इस कैलेण्डर से अनन्त वर्षों का कैलेण्डर देखा जा सकेगा। यह कैलेण्डर जन्म-कुण्डली एवं ज्योतिष गणना के लिए वरदान साबित होगा। अपने जन्म दिनांक से जन्म दिन आसानी से मालूम कर सकेंगे। सरकारी, गैर सरकारी एवं अन्य कार्यो में इसकी काफी उपयोगिता सिद्ध होगी। इस कैलेण्डर में कुल 111 ईस्वी सन् का उल्लेख हैं, जिसके जरिए आप अनन्त वर्षो का कैलेण्डर देख सकेंगे। यह कैलेण्डर खूबसूरत, कलात्मक छपाई एवं आकर्षक डिजाईन में उपलब्ध है। इस कैलेण्डर को हिन्दी व इंग्लिश (अंग्रेजी) द्विभाषी संस्करण में प्रकाशन किया गया है। इसमें अनन्त वर्षीय कैलेण्डर देखने की सरल विधि उदाहरण सहित विस्तार से समझाया गया है। यह अनन्त वर्षीय कैलेण्डर © कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत् भारत सरकार के कॉपीराइट कार्यालय नई दिल्ली में रजिस्टर्ड है। इसलिए इसका नकल करना कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन माना जावेगा।
 
रिपोर्टर :  रिंकू सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.