सोहागपुर क्षेत्र का चुनाव बना चर्चा का विषय

शहडोल : कोल माइंस ऑफिसर्स एसोसिएशन आफ इंडिया सोहागपुर क्षेत्र का चुनाव 23.04.2023 को काफी गहमा-गहमी के बीच संपन्न हुआ।इस चुनाव में अमित सिंह गुट ने लोगों का भारी विश्वास जीतते हुए 8 में से 7 पदों पर कब्जा करते हुए अजय पंडित गुट को करारा जवाब दिया।

इस चुनाव में कुल 208 अधिकारियों को अपने मत का प्रयोग करना था, जिसमें से कुल 197 मत पड़े। विरोधियों के द्वारा काफी हो हंगामा, बवाल करने के बाद इसमें से चार पोस्टल बैलट को चुनाव अधिकारी द्वारा अवैध करार दिया गया।अमित सिंह ने खुद सेक्रेटरी पद के लिए ताल ठोकी थी। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अजय पंडित गुट के शिवानंद मिश्रा को भारी मतों से परास्त किया। अमित सिंह को कुल 151 मत मिले जबकि शिवानंद मिश्रा को 42 मत ही मिले।

वहीं पर दो उपाध्यक्ष पद के लिए अमित सिंह गुट की तरफ से आरआर चौरसिया(116 मत) और रोहित मीना(104 मत) विजयी हुए जबकि अजय पंडित गुट की तरफ से लीलेश डेहरिया(93 मत) और पीएस दिवेदी(60 मत) को हार का सामना करना पड़ा।दो जॉइंट सेक्रेटरी के पद के लिए अमित सिंह की गुट की तरफ से अरविंद चौधरी(119 मत) और पीके जैन(114 मत) ने बाजी मारी वहीं पर अजय पंडित गुट की तरफ से मनमोहन गुप्ता(94 मत)और प्रदीप सिंह(44 मत) को हार का सामना करना पड़ा।ट्रेजरर और ज्वाइंट ट्रेजरर के लिए अमित सिंह की गुट की तरफ से क्रमशः नीरज शर्मा और डॉ बी ब्रह्मचारी पहले से ही निर्विरोध थे।

वहीं पर अध्यक्ष पद के लिए तीन अन्य मतों को चुनाव अधिकारी द्वारा अवैध करार देने के बाद काफी कड़ी टक्कर रही काफी जोड़-तोड़ और खींचतान के बीच अजय पंडित गुट के अमित तंवर(98 मत) ने जीत हासिल की उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आर एस तोमर(92 मत) को मात्र 6 मतों से परास्त किया।क्योंकि अमित सिंह गुट का पूरे संगठन पर दबदबा है। इसलिए अमित सिंह और उनकी टीम से सभी अधिकारियों की काफी उम्मीदें हैं।

अमित सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए यह कहा है कि वह और उनकी पूरी टीम बड़ों के मार्गदर्शन से और सभी साथी अधिकारियों के सहयोग से संगठन में नई ऊर्जा का संचार करते हुए संगठन को मज़बूत बनाएंगे ताकि सभी अधिकारियों के हित और न्याय की रक्षा की जा सके।उन्होंने कहा कि अब हमारा कोई भी साथी अधिकारी अकेला महसूस नहीं करेगा हर सुख दुख में संगठन अपने साथी अधिकारियों के साथ खड़ा रहेगा।

क्षेत्र के मुखिया क्षेत्रीय महाप्रबंधक पी श्री कृष्णा, महा प्रबंधक संचालन पी आर त्रिपाठी, सभी विभागाध्यक्ष, सभी उपक्षेत्रीय प्रबंधक, सभी खान प्रबंधक सभी साथी अधिकारीगण ने पूरी टीम को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

रिपोर्टर : रजनीश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.