कॉलेज में 'एक पौधा मां के नाम' अभियान में जनप्रतिनिधि हुए शामिल

शाहपुर : वर्षा ऋतु के प्रादुर्भाव के साथ ही मध्य प्रदेश शासन द्वारा सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय शिक्षा परिसरों व रिक्त भूमि में विद्या वन विकसित करने हेतु निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में शासकीय महाविद्यालय शाहपुर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बाबला शुक्ला, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने महाविद्यालय के पास स्थित रिक्त भूमि पर लगभग 50 पौधों के रोपण का कार्य विद्यार्थियों के साथ किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक गंगा सज्जन सिंह ऊइके के द्वारा भी पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदित्य बाबला शुक्ला ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह अपनी मां के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे वृक्ष का रूप दे। मां और धरती मां दोनों का हमें ख्याल रखना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एम डी वाघमारे ने बताया कि यह अभियान एनएसएस के माध्यम से सतत जारी रहेगा। पौधों की सुरक्षा के लिए हम जन सहयोग भी लेंगे। इस पौधारोपण कार्यक्रम में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नितिन महतो, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे,जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे,भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे, नगर परिषद शाहपुर अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, जिला योजना समिति सदस्य सूर्यकांत सोनी,विधायक प्रतिनिधि अमित महतो,सांसद प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता, महाविद्यालय विधायक प्रतिनिधि निधि कनेसरा, जनपद सदस्य सुधीर नायक, साहित्यकार मनोज शुक्ल हिंदुस्तानी, पाषर्दगण शाहपुर एवं बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ शीतल चौधरी एवं स्वागत व्यवस्था प्रो नीतू जायसवाल माहोरे व डॉ ज्योति वर्मा द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ नितेश पाल, डॉ सुभाष वर्मा, जयंत मिश्रा, श्याम खंडाग्रे, संजय कहार कु. चंचल ठाकुर, छात्र टीनू धुर्वे ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

 

रिपोर्टर : राजकुमार बारसे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.