आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खण्डों में द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारम्भ

सिद्धार्थनगर : नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0शासन द्वारा आकांक्षात्मक जनपद कार्यकम एवं आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यकम में निम्नानुसार 6 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से प्रदेश में आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खण्डों में दिनाँक 04-07-2024 से 30-09-2024 तक सम्पूर्णता अभियान का शुभारम्भ मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, मा0 सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लोहिया कलाभवन में द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा मा0 विधायकगण व अन्य जनप्रतिनिधियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में उ0प्र0शासन द्वारा आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम एवं आकांक्षात्मक विकास खण्ड कार्यकम में निम्नानुसार 6 इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को संतृप्त करने के उद्देश्य से सम्पूर्णता अभियान के अवसर पर शपथ दिलाया गया। मा0 सांसद डुमरियागंज ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्ष 2018 में मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आकांक्षात्मक जनपद कार्यक्रम की घोषणा की गयी जिसे नीति आयोग द्वारा अप्रैल 2018 से लागू किया गया जिसमें देश के 112 जनपद तथा 500 विकास खण्ड आच्छादित है। मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा सर्वप्रथम आकांक्षी जनपद में विकास कार्य शुरू किया गया है। गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन, पोषाहार वितरण, टीकाकरण एवं बच्चो का टीकाकरण शत्-प्रतिशत पूर्ण करायें। सभी विभाग अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओ की कार्ययोजना बनाकर 03 माह के भीतर लक्ष्य को पूर्ण करायें। बेसिक शिक्षा स्कूलों में विद्युतीकरण व अन्य कार्य, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फन्ड उपलब्ध कराना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा आधरभूत संरचना से सम्बन्धित कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। मा0 सांसद जी ने कहा कि जब तक गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि अच्छा नही होगा तब तक हमारी अर्थव्यवस्था नही बढ़ सकती है। मा0 प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित भारत हो। जनपद सिद्धार्थनगर को भी विकसित जनपद की श्रेणी में लाना है। मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह एवं मा0 विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि आकांक्षात्मक जनपद के अन्तर्गत देश के 112 जनपद आच्छादित है। जिसमें 05 थीम स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेश एवं कौशल विकास तथा आधारभूत संरचना के अन्तर्गत कार्य किये जा रहे है। खेतों में जैविक खाद का प्रयोग करें। रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग न करें। रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। मृदा परीक्षण करा लें। उन्होने ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों का गठन सभी गांवों में हो गया है प्रदेश सरकार द्वारा उनके रिवाल्विंग फन्ड में वृद्धि कर दी गयी है, जिससे लोगों की आजीविका में वृद्धि हो रही है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बकरी पालन, पशु पालन, मुर्गी पालन, मशरूम एवं पोषाहार बनाकर आय में वृद्धि कर रही है तथा जनपद को अग्रणी जनपद बनाने में सहयोग कर रही है। वहीं मा0 सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी द्वारा भी सम्पूर्णता अभियान के बारें में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। 

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सम्पूर्णता अभियान के अवसर पर कहा कि ने कार्यक्रम में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगण व अन्य भी का स्वागत किया गया। भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार की मंशानुसार 06 सूचकांक निर्धारित किये गये है। सभी विभागों द्वारा कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य को पूर्ण कराया जायेगा। प्रदेश में आकांक्षात्मक जनपद एवं विकास खण्डों में दिनाँक 04-07-2024 से 30-09-2024 तक सम्पूर्णता अभियान चलेगा। सभी विकास खण्डों व ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयेाजित किया जायेगा तथा लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जायेगा। प्रत्येक माह कार्य की समीक्षा की जायेगी। सभी लोग टीम भावना के साथ कार्य कर जनपद को आकांक्षी जनपद की श्रेणी से निकालकर विकसित/अग्रणी जनपद के श्रेणी में लाया जा सकें। मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, मा0 सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम में उपस्थित मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, मा0 विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, मा0 सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ध्रुव कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 एवं अन्य सभी का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डी0सी0 एनआरएलएम योगेन्द्र लाल भारती, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी बीएस यादव, डीपीआरओ पवन कुमार, बीएसए देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुजम्मिल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अन्य संबधित अधिकारीगण मौजूद रहें।

 


रिपोर्टर : सुशील कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.