खण्ड विकास अधिकारियों का हुआ बड़ा फेर बदल

सिद्धार्थनगर -खण्ड विकास अधिकारियों का  बड़ा फेर बदल हुआ है। वहीं दो नवागत अधिकारियों को  विकास खण्ड का प्रभार मिला है। यशोवर्धन सिंह को शोहरतगढ़ एवं कुमार कार्तिकेय मिश्र को बांसी विकास खण्ड  का प्रभार मिला है। अरुण कुमार पाण्डेय को जोगिया से‌ उसका बाजार तो राज कुमार को इटवा से जोगिया स्थान्तरित हुआ। ओम प्रकाश गुप्ता को खुनियांव से लोटन बाजार तो अरुण कुमार श्रीवास्तव को विकास खण्ड लोटन से खुनियांव स्थान्तरित किया गया है। अनिशि मणि त्रिपाठी को विकास खण्ड उसका से इटवा स्थान्तरित किया गया है। वहीं लोगों ने इस ट्रांसफर नीति पर सवाल उठाएं है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि जनपद में कुछ खण्ड विकास अधिकारी बर्षो से अंगद पांव की तरह बने हुए हैं उनको हटाने की जहमत नहीं उठाई जा रही है। जिनको कभी 6 - 7 माह भी नहीं बीता विकास खण्ड में तैनाती हुए उनको भी स्थान्तरित कर दिया गया।

रिपोर्टर सुशील कुमार खेतान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.