पुलिस अधीक्षक ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनीं समस्याएं शिकायत

सिद्धार्थनगर : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुनीं समस्याएं/शिकायतों को सुना। पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह द्वारा जनसुनवाई कर शिकायतकर्ता की समस्या को सुनकर सम्बन्धित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को गूगल मीट के माध्यम से तत्काल गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 14 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 11 भूमि विवाद व 03 अन्य से सम्बन्धित थे। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।

 

 

रिपोर्टर : सुशील कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.