भिवंडी क्राइम ब्रांच का सिपाही निकाला चोर।

ठाणे - भिवंडी क्राइम ब्रांच में कार्यरत एक सिपाई ही चोर निकला।उसके विभाग द्वारा पकड़े गए ढाई लाख के प्रतिबंधित गुटखे को ही पुलिस सिपाई ने रात में दो गुटखा माफियाओं को बुलाकर बेच दिया।अपराध अन्वेषण विभाग की पुलिस ने अपने ही सिपाई सहित तीन लोगों पर चोरी का केस दर्ज कराया है।लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तार नही हुआ है।

            पुलिस के अनुसार भिवंडी क्राइम ब्रांच ने यू पी 80 डी टी 0498 नंबर के आयशर टेंपो से बड़े पैमाने पर राज निवास व एक्स एल 01 प्रीमियम एचडीपीई नामक महाराष्ट्र में प्रतिबंधित सुगंधित पान मसाला बरामद किया था।जिसका मामला सीआर नंबर 288/23 में अन्न सुरक्षा कायदा के तहत निजामपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया था।जिसकी देखरेख व निगरानी की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच पुलिस की थी।लेकिन 14 मार्च 2023 को रात 11 बजे से 15 मार्च को सुबह नौ बजे के बीच क्राइम ब्रांच में ठाणे अमलदार के रूप में तैनाद जितेंद्र सुरेश पाटिल(पुलिस शिपाई 7009)ने अपने फायदे के लिए पुलिस महकमे के आंखों में धूल झोकते हुए अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर पकड़े गए सात गोनी गुटखे को ही बेच दिया।जिसकी कीमत दो लाख 58 हजार 48 रुपया था।अपने इस कृत्य से पुलिस सिपाई ने सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाने के साथ विभाग को भी दागदार बना दिया।क्राइम ब्रांच पुलिस के कैंपस से चोरी होने की जानकारी जब पुलिस को हुई तो क्राइम ब्रांच में हड़कंप मच गया।क्राइम ब्रांच पुलिस ने जब इस मामलें की गहनता से छानबीन की तो रात में ड्यूटी पर तैनाद पुलिस सिपाई द्वारा गुटखे को बेचने का पर्दाफाश हुआ।जिसके बाद क्राइम ब्रांच के पुलिस उपनिरीक्षक धनराज केदार ने शांतिनगर पुलिस स्टेशन में 18 अप्रैल को अपने शिपाई सहित तीन लोगो पर सीआर नंबर 292 में आईपीसी की धारा 406,409,379 व 34 के तहत केस दर्ज कराया है।रक्षक द्वारा भक्षक की भूमिका उजागर होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।हालाकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नही किया है।लेकिन इस घटना के उजागर होने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

संवाददाता-मुस्तकीम खान  

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.