आज़ादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बने घर घर में फहराएं तिरंगा : मनोज यादव,

चौपारण : आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चौपारण भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा के अगुवाई में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में बतौर मुख्यातिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व प्रभारी के रूप में जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर उपस्थिति रहे। बैठक के दौरान हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने अपना अपना विचार रखा वही पंचायत वार प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्त प्रभारियों को बूथ प्रभारी बनाकर कार्यक्रम सफल बनाने का आग्रह किया। इस दौरान कई नेताओं ने सहयोग स्वारूप प्रखण्ड कमेटी को तिरंगा झंडा सहयोग का घोषणा किया।  कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हम सबको आदरणीय लोकप्रिय प्रधानमंत्री के आहवाहन को सफल बनाना है। तिरंगा झंडा के कारण हम सब खुली आसमान में सांस ले रहे है। उसी झंडे के सम्मान में हम सब घर घर तिरंगा झंडा फहराएंगे। शहीदों के सम्मान में देश हित मे आप सब इस मुहिम के भागीदार बने। मौके पर जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, सांसद प्रतिनिधि मुकुन्द साव, सीताराम साव, सुनील सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, मंडल महामंत्री रामाशीष सिंह, कृष्णा गुप्ता, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, पूर्व अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया कृष्णा रविदास, भाजपा नेता अशोक ठाकुर, भरत सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो सेराज अंसारी, संगठन मंत्री अर्जुन राणा, ओबीसी मंडल अध्यक्ष राजकुमार यादव, भाजपा युवा नेता अजित सिंह, जन्मजेय सिंह, राजेश गुप्ता, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, कैलाश पांडेय, देवकुमार दाँगी, सहदेव प्रसाद यादव, राजेन्द्र प्रसाद, रेवाशंकर साव, अशोक यादव, युवा नेता चंदन पासवान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : मुकेश सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.