दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष के साथ मारपीट, एक आरोपी धराया

चौपारण। प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर जीटी रोड सिंघरावां के दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष आदित्य साव के साथ कुछ लोगों ने पांच अक्तूबर को दुर्गा विसर्जन के बाद देर शाम आठ बजे मारपीट कर घायल कर दिया। बचाव करने पहुंचे दो लोग    संदीप कुमार और जयनाथ साव घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अध्यक्ष आदित्य साव को रेफर कर हज़ारीबाग़ भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दशहरे के शाम विजय दशमी के शाम मां दुर्गा का विसर्जन जुलूस निकली। साढ़े सात बजे प्रतिमा विसर्जन के  बाद अध्यक्ष सहित पूजा समिति और श्रद्धालुओं के लिए ओल- भात की व्यवस्था वर्षो से हो रही है। खाना बन ही रहता और कुछ बात को लेकर विवाद हुई। इस बीच मुन्ना सिंह पिता दिलीप सिंह द्वारा अध्यक्ष पर बार किया गया। घटना में आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पूजा समिति के विरोध और जीटी रोड जाम की स्थित पर थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर पहुंचे। आरोपी की गिरफ्तारी और शीघ्र कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटा। पुलिस ने एक आरोपी मुन्ना सिंह पिता दिलीप सिंह को पकड़ कर लाई। पुलिस घटना स्थल से एक नेक्सजोन कार संख्या जेएच02बीबी/2974 पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपी के मदद के उक्त कार आधा दर्जन असामाजिक तत्वों आया था सिंघरावां दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार के रात हुई मारपीट में घायल अध्यक्ष आदित्य साव!

रिपोर्ट : मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.