भव्य रूप से निकाली गई दक्ष प्रजापति की शोभायात्रा - थाना पुलिस तैनात रही

इगलास :  इगलास नगर में मथुरा मार्ग स्थित लालपुर कालौनी से दक्ष प्रजापति की शोभा यात्रा बहुत की उत्साह पूर्वक निकाली गई। शोभा यात्रा में लगे डी.जे. साउन्डो के आगे दक्ष प्रजापति अनुयायी थिरकते व नारे लगाते भारी उत्साहित दिखाई दिये।शनिवार को सुबह 11 बजे मथुरा मार्ग स्थित लालपुर कालौनी से दक्ष प्रजापति जी की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ डी.जे. साउन्डों के साथ दक्ष प्रजापति अनुयायी हाथों में झण्डे लेकर साउन्डों के आगे नाचते-झूमते व नारेबाजी करते हुये शोभा यात्रा में चल रहे थे। शोभा यात्रा मथुरा मार्ग से शुरू होकर रोडबेज बस अड्डे के सामने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होते हुये खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने होते हुये, गौण्डा मोड से अलीगढ़ मार्ग होते हुये।
 
नगर के मुख्य चौराहा पर पहुंची इसके बाद मथुरा मार्ग पर वापस लालपुर कालौनी पहुंचकर समापन किया गया। इस मौके पर शोभा यात्रा के आयोजक रमेश चन्द्र प्रजापति सहित सैकडों लोग थे। शोभा यात्रा में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोतवाली इगलास के निरीक्षक अपराध कोमल सिंह, उपनिरीक्षक एवं कस्वा इन्चार्ज दानवीर सिंह, उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह, उपनिरीक्षक जितेन्द्र वाल्यान, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह, कांस्टेबिल अनुराग यादव, महिला उपनिरीक्षक रूचि, महिला कांस्टेबिल नीतू, कांस्टेबिल राहुल, रोहित, विश्वनाथ प्रताप आदि थे।
 
 रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.