थाना कुर्सी पुलिस द्वारा हत्या का सफल अनावरण करते हुए 01 हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी :  वादी  संजय पुत्र राम स्वरूप यादव निवासी ग्राम रौनाहार मजरे अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दी गयी कि मई को, 3.00  बजे उनका 18 वर्षीय पुत्र विकास   घर से शौच के लिये गया था फिर वापस घर नही आया, उसी दिन परिजनों द्वारा खोजने पर विकास  का शव शाम करीब 06.30 बजे कोल्ड स्टोर के पास जंगल में मिला। शक है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया गया है। उक्त के आधार पर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 171/2024 धारा 302/201 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। 
 
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर हत्या का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2024 को हत्याभियुक्त अमरेश कुमार पुत्र पुरई निवासी ग्राम रौनाहार मजरे अनवारी थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। 
 
पूछताछ व साक्ष्य संकलन से ज्ञात हुआ कि मृतक द्वारा अभियुक्त अमरेश कुमार की लड़कियों को अक्सर परेशान करता रहता था तथा अभियुक्त अमरेश द्वारा मृतक विकास को इस संबंध में कई बार समझाया भी गया था उसके बाद भी मृतक अपनी हरकतों से बाज नही आया। दिनांक 31 मई को अभियुक्त ने देखा कि उसकी लड़कियां शौच हेतु जंगल गयी थी और मृतक विकास उन्हें गन्दे इशारे कर जंगल में बुला रहा था जिस कारण अभियुक्त को गुस्सा आया और मृतक विकास को जंगल में प्रहार कर जान से मार दिया गया। अभियुक्त द्वारा आत्महत्या का रूप देने हेतु अपनी अण्डरवियर से मृतक को एक पेड़ में फंसाकर चला गया।
 
 
रिपोर्टर : हयातुर्रहमान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.