मेंहीं आश्रम मल्हीपुर में महर्षि मेंहीं जयंती के उपलक्ष्य में भक्तिमय रहा मरांची उजागर का इलाका

समस्तीपुर : हसनपुर प्रखण्ड क्षेत्र के महर्षि मेँहीँ आश्रम मल्हीपुर मरांची उजागर के तत्वावधान में महर्षि मेँहीँ स्वामी महाराज की 140वीं जयंती बुधवार के अहले सुबह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी निकाल कर हर्षोल्लास के साथ मनाई। प्रभात फेरी में सैकड़ों श्रद्धालु कतार बद्ध होकर मेंहीं आश्रम मल्हीपुर मरांची उजागर से हसनपुर बाजार क्षेत्र के मल्हीपुर, लक्ष्मीपुर, वीरपुर और खुरुन्डा होते हुए पुनः मेंहीं आश्रम मल्हीपुर मरांची उजागर आश्रम पर आकर प्रभात फेरी को विराम देकर सत्संग प्रवचन के माध्यम से महर्षि मेंहीं की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाया गया । जहाँ संतों के द्वारा कहा गया कि ईश्वर तक ज़ाने का रास्ता एक ही है, ईश्वर एक हैं, ईश्वर हर प्राणी के दिल में विराजमान रहते हैं, ईश्वर के स्मरण से प्राणी ऊर्जावान होते हैं, मनुष्य सत्संग के संगत से नकारात्मक विचारों को त्यागते हैं और सकारात्मक विचारधाराओं को अपनाते हैं। प्रभात फेरी में सब सन्तन कि बड़ी बलिहारी जैसे नारों से पुरा इलाका भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा । वहीं आसपास के लोगों में भक्तिभाव उमरते देख वातावरण काफी मनमोहक लग रहा था। इलाकों से आए सैकड़ों श्रद्धालु आश्रम में पूज्य बाबा स्वामी रुदल दास जी महाराज के संगीतमय प्रवचनों को सुन मंत्रमुग्ध हो रहे थे। इसके तत्पश्चात आश्रम में सामुहिक भंडारा किया गया, जिसमे काफी संख्या में श्रद्धालु भाग लिया । मौके पर महर्षि मेंहीं के शिष्य अपने गुरु महाराज का जयकारा लगाते रहे। उक्त कार्यक्रम में मेंहीं आश्रम के अध्यक्ष सेवानिवृत्त थानाध्यक्ष राम नारायण पासवान, आश्रम के उपाध्यक्ष रामाधार यादव , महर्षि मेंहीं के शिष्य अशोक चौधरी सहित समाज के गणमान्यजन राम नारायण मंडल, शिव चन्द्र यादव, डॉ राम कुमार यादव, पूर्व प्रखंड प्रमुख सुभाष चन्द्र यादव, हसनपुर व्यपार मंडल के अध्यक्ष सह मरांची उजागर पैक्स अध्यक्ष रामचन्द्र यादव, रामप्रसाद महतों, रामनारायण साह, वालेश्वर यादव, सुधा देवी, रानी देवी, जयमाला कुमारी, मीरा देवी आदि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु ने भाग लेकर महाराज महर्षि मेंहीं स्वामी जी का जयकारा लगाते रहे ।

 

रिपोर्टर : गौतम कुमार सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.