धीमी गति से हो रहा सीसी रोड सड़क निर्माण का कार्य धूल के गुब्बारे से हो रहे लोग परेशान

झाबुआ :   झकनावदा मधु कन्या नदी के पुल से लगाकर राजगढ़ मार्ग चौराहे के समीप तक बनने वाला चार करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ निर्माण का कार्य पिछले कई दिनों से कछुए की गति से चल रहा है। व विगत 8 दिनों से उक्त कार्य बंद भी पड़ा है। व इस सड़क मार्ग से गुजरने पर धूल के गुब्बारे उड़ते हुए नजर आ रहे है। जिसको लेकर आसपास बसे ग्रामीण परेशान हो चुके है।  वही मीडिया से चर्चा पर ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा जताते हुए कहा कि सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य कछुए की गति से चल रहा है। जिससे की हमारे प्रतिष्ठान व घरों में रोजाना धूल जमा होती है। व हमे आए दिन बीमार होना पड़ता है। व श्वास जैसी घातक बीमारी होने का भय बना रहता है। व श्वास लेने में भी कभी- कभी कठिनाई होती है। 

विधान सभा चुनाव के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया ने किया था विधिवत भूमिपूजन

4 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन पेटलावद विधायिका एवं मध्य प्रदेश कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के द्वारा किया गया था। इसके बाद उक्त कार्य प्रारंभ तो हुआ लेकिन अब यह कार्य कछुए की भांति चल रहा है। आपको बता दे कि उक्त मार्ग पूर्व में बारिश के चलते जगह-जगह गड्ढे होने से पानी भर जाता था व दुर्घटना का भय बना रहता था। जिसके चलते उक्त मार्ग का ठेका भी हुआ व कार्य प्रारंभ भी हुआ लेकिन यह कार्य कछुए की भांति चल रहा है। जिसके चलते बारिश भी नजदीक है। उक्त सड़क निर्माण में मिट्टी बिछी होने के कारण फिर से ग्रामीणों को पूर्व जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। 

इनका कहना है..

निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिससे जनता व व्यापारी बहुत परेशान है दिनभर धूल मिट्टी उड़ती रहती है व जो सड़क का लेवल है वह भी बहुत नीचा है। उसे बराबर करने की आवश्यकता है। 
व्यापारी नारायण पटेल, झकनावादा।
 

होली के त्योहार के पूर्व से यह सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिसके चलते भगोरिया हाट से लगाकर  शादी ब्याह की पूरी सीजन मदी निकल गई। सड़क खुदी होने से व्यापारी और ग्राहक दोनो परेशान होते नजर आ रहे है। व ठेकेदार अपनी मनमानी करते नजर आ रहे है। कही सड़क चौड़ी कर दी गई तो कही सकडी आखिर समझ नही आ रहा ठेकेदार किसके इशारे पर कार्य कर रहे है। 
व्यापारी प्रदीप बोराणा (राठौड़) झकनावदा।
 

सीसी रोड निर्माण कार्य मापदंड के अनुसार ठेकेदार कार्य नहीं कर रहा है। व कच्ची मिट्टी डालकर पूर्व में भी इसी प्रकार सड़क का निर्माण कार्य किया गया था जो जर्जर हो चुकी थी व वही इतिहास दोबारा ठेकेदार द्वारा दोहराया जा रहा है। कच्ची मिट्टी डालकर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिससे भविष्य में फिर से वही स्थिति निर्मित हो सकती है। व सरकार का करोड़ों रुपया फिर से व्यर्थ ना चला जाय।

अजय बोहरा, कांग्रेस कमेटी जिला महामंत्री झकनावदा।
सीसी रोड़ निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है। व सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया लेकिन सड़क के दोनो किनारे पर नाली की जगह छोड़ दी गई। बारिश नजदीक है। व बस स्टेंड पर करीब करीब व्यापारियों के प्रतिष्ठान के नीचे तल घर है। जिसमे व्यापारियो का माल भरा है। व बारिश के पूर्व नाली निर्माण कार्य नही हुआ तो व्यापारीयो का बारिश में जमा पानी होने से नुकसान होना संभव है। नाली निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए।

अंकित कोटडिया, झकनावदा।

 सी.सी रोड सड़क निर्माण कार्य के कार्य को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। व कार्य चल भी रहा है। लेकिन डी. एल.सी. व सी.आर. एम.की वजह से कार्य धीमा चल रहा है। पेटलावद एस.डी.ओ. व इंजिनियर आकार हमे मार्गदर्शन देंगे तो कार्य की प्रगति बड़ जाएगी।

ठेकेदार ब्रजभूषण सिंह राठौर जामली।

सी.सी रोड़ निर्माण कार्य से उड़ने वाली धूल मिट्टी से रहवासी परेशान है।  जानकारी प्राप्त हुई है। में दिखवाता हु। 

अनिल राठौर एस. डी.एम.पेटलावद

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.