अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

चंदवा- थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा-लुकुईया-लोहरदगा मार्ग  पर आश्रम के पूर्व दिशा की ओर  महुआ पेड़ के नीचे एक व्यक्ति  मृत अवस्था में पाया गया। मृतक  खाली पैर है तथा लाल रंग का टी शर्ट और काला रंग का फुट पैंट पहना हुआ है, शव के पास एक काला रंग का पर्स भी पड़ा देखा गया। बीड़ी पत्ता मजदूरों ने इसकी सूचना चंदवा पुलिस को दी। सूचना पाकर चंदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि यह व्यक्ति शनिवार की सुबह करीब आठ बजे यहां देखा गया था। वह लोगों से पानी की मांग कर रहा था इस पर कुछ लोगों के द्वारा पानी देने का प्रयास किया गया पर वह पानी नहीं पिया इसके बाद लोग अपने अपने घर चले गए। कुछ घंटों बाद ग्रामीणों ने उसे वहां मृत अवस्था मे पाया।  

खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं नहीं हो सकी है।

संवाददाता  बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.