भरतपुर के मास्टर आदित्येंद्र स्कूल में 350 बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया।

भरतपुर : सूर्य नमस्कार प्रदेश के सभी स्कूलों में आज सूर्य नमस्कार किया गया है। शिक्षा विभाग यह अनुमान लगा रहा है की पिछली बार से इस बार ज्यादा बच्चे सूर्य नमस्कार करेंगे। इस बार पिछली बार का भी रिकॉर्ड टूटेगा। इस बार कक्षा 1 से लेकर 5 तक बच्चों को भी सूर्य नमस्कार में शामिल किया गया है। शिक्षा मदन दिलावर के अनुसार इस बार पिछली बार से ज्यादा बच्चे सूर्य नमस्कार कर रहे हैं। पिछली बार से स्कूलों में सूर्य नमस्कार शुरू किया गया था। पिछली बार प्रदेश में 1 करोड़ 33 लाख बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया। इस बार प्रदेश में इसका भी रिकॉर्ड टूटेगा ऐसी आशंका लगाई जा रही है। दोपहर तक तस्वीर साफ हो पाएगी कि पूरे प्रदेश में कितने बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया है। अभी तक भरतपुर में भी यह पता नहीं लग पाया कि भरतपुर के स्कूल के कितने बच्चों ने एक साथ सूर्य नमस्कार किया है। हालांकि मास्टर आदित्येन्द्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक साथ 350 बच्चों ने सूर्य नमस्कार किया है। सभी बच्चों ने 12 क्रियासन किए। इस बार भरतपुर में कक्षा 1 से 5 वीं तक के छात्रों को सूर्य नमस्कार में शामिल किया गया। 1 से 5 वीं तक के बच्चों को तीन क्रियासन करवाए गए। इस दौरान मास्टर आदित्येन्द्र स्कूल में जिला शिक्षा अधिकारी आरडी बंसल भी मौजूद रहे।

 

 रिपोर्टर : रीना 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.