भाजपा के विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी ने सीएम की मौजूदगी में भरा नामांकन

लखनऊ 02 जुलाई 2024। भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य प्रत्याशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी तथा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। विधान परिषद उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य ने नामांकन दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी के विधान मंडल दल कार्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बहोरन लाल मौर्य का स्वागत करते हुए शुभकामनायें दी। 

भाजपा विधानमंडल दल कार्यालय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, विधायक संजीव अग्रवाल, राजेश चौधरी सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। नामांकन के दौरान बडी़ संख्या में राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.