गरीबों को कंबल वितरण किया गया
गोंडा : विगत कई वर्षों से फातिमा स्कूल गोंडा समाज के जरूरतमंद लोगों की समय-समय पर मदद करता आ रहा है ।इसी संदर्भ में आज विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर अरुण मोरस ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों के साथ मिलकर जिला महिला अस्पताल में करीब 120 भर्ती मरीजों को कंबल एवं आयुर्वेदिक मसाला युक्त गुण वितररित किया ।इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ सामाजिक तथा व्यवहारिक ज्ञान की जानकारी उपलब्ध कराना है ,जिससे बच्चे समाज और देश के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझ सकें। इस अवसर पर फादर अरुण मोरस ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र सिंह का सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया एवं नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। फादर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं सभी के शीघ्र स्वस्थ होकर घर वापस लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
रिपोर्टर : राजेश कुमार जायसवाल
No Previous Comments found.