आर्य समाज अर्जुन नगर में मनाया महात्मा हंसराज दिवस

हरियाणा : आर्य समाज अर्जुन नगर गुरुग्राम में महात्मा हंसराज दिवस आर्य केन्द्रीय सभा गुरुग्राम के सहयोग से बहुत धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम यज्ञ से प्रारम्भ हुआ और आचार्य अरविन्द शास्त्री एवं संदीप शास्त्री ने यज्ञ करवाया । यज्ञ के उपरान्त आए हुए विद्वानों , दिल्ली से आए नरेन्द्र आर्य सुमन भजनोंपदेशक एवं पंचकूला से आए पूर्व राज्य औषधि नियंत्रक हरियाणा नरेन्द्र आहूजा विवेक एवं भजनोंपदेशिका अंजू आहूजा का सम्मान किया गया।

तदुपरांत ओ३म कहने से तर जाएगा तेरा जीवन संवर जाएगा भजन से कार्यक्रम को प्रारम्भ किया। इसके बाद दिल्ली से आए प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र आर्य सुमन ने लगातार एक घंटे तक मधुर कंठ से प्रभु भक्ति और देश भक्ति के गीत गाकर समा बांध दिया। उनका भजन वैदिक धर्म समर्पित आर्य कैसे होते हैं हंसराज श्रद्धानन्द गुरुदत्त जैसे होते हैं  को विशेष रूप से पसंद किया गया।

आर्य समाज अर्जुन नगर से जुड़े अध्यापकों अध्यापिकाओं को हंसराज दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अंत में पंचकूला से पधारे श्रद्धा चैनल पर वेद वाणी कार्यक्रम से विख्यात नरेन्द्र आहूजा विवेक ने शिक्षा क्षेत्र में क्रांति के अग्रदूत, देव दयानन्द के अनन्य भक्त, श्वेत वस्त्र धारी सन्यासी महात्मा हंसराज के योगदान और वर्तमान समय में उपयोगिता पर व्याख्यान दिया। विवेक के उदबोधन के समय श्रोताओं से भरे हाल में पूरी तरह शांति छा गई और श्रोता मन्त्रमुग्ध होकर उन्हें सुनते रहे।

कार्यक्रम में विशेष रूप से अतिथि ओ३म प्रकाश कथूरिया ओ३म स्वीटस रमेश कमरा, नरेन्द्र गाँधी, राम बालक, अमित वोहरा, योगेन्द्र कमरा, हर्षवर्धन आर्य, अशोक आर्य भारत भूषण आर्य लक्ष्मण पाहुजा एवं भारत रतन मेहता प्रधान श्याम सुन्दर आर्य मंत्री धीरज मनचंदा कोषाध्यक्ष राज रानी मदान प्रधाना उर्मिल आर्या मंत्राणी इंद्रा आर्या कोषांध्यक्षा आर्य समाज अर्जुन नगर आदि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम की लगभग सभी आर्य समाज से प्रतिनिधि उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में आर्य केन्द्रीय सभा के महा मंत्री धर्मेन्द्र बजाज ने महात्मा हंसराज के त्यागी तपस्वी जीवन पर प्रकाश डाला। अंत में आशीर्वाद सोहन लाल गोगिया पूर्व प्रधान आर्य समाज अर्जुन नगर दिया।

रिपोर्चंटर : द्रकांत सी पुजारी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.