पांच लाख बीस हजार की ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार

झाबुआ :    जिला पुलिस कप्तान  अगम जैन द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व बेचने पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया  है।  इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे एवं एस.डी.ओ.पी झाबुआ रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन मे दिनांक 03.10.2023 को मुखबिर की सुचना पर हनुमान  मंदिर कयडावद से दो युवक  को ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार कर पुलिस थाना कोतवाली झाबुआ पर अपराध क्रं. 1213/2023 धारा 8,21 एनडीपिएस एक्ट पंजीबध्द कर जाँच मे लिया गया। 

इनकी हुई गिरफ्तारी-

 (1) राहुल पिता हकरू भाबोर निवासी गोपालपुरा
         (2) विक्रम पिता हकरू निवासी गोपालपुरा।
जप्ती की गई सामग्री
 अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर वजनी 65 ग्राम किमती 5,20,000 रू.
        2. एक सियारा ब्लु रंग का oppo कम्पनी का मोबाईल किमती 10,000 रू
        3. एक सियारा ब्लु रंग का विवो कम्पनी का मोबाईल किमती 10,000 रू
        4. एक काले रंग की बिना नम्बर की टीवीएस अपाये मो.सा. किमती 14,00,00 रू.
अपराधिक रिकॉर्ड
विक्रम पिता हकरु भाबोर निवासी गोपालपुरा थाना कोतवाली अपराध क्रमांक 162 / 12 धारा 294 323 506 आईपीसी

इनका रहा सराहनीय सहयोग
निरी. तुरसिंह डावर , उनि श्यामलाल कुमावत, उनि नरेंद्र सिंह राठौर ,सउनि जगदीश नायक, प्रआर  135   योगेश, आर 182 जितेन्द्र पुरी, आर. 42 अर्जुन, आर मनोहर, आर आशीष , आर महेश प्रजापति एवम् समस्त टीम साइबर सेल झाबुआ

रिपोर्टर : मनीष कुमट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.