भागवताचार्य पं भगवत नारायण समाधिया ने वेदमंत्रों के साथ सरस्वती पूजन करवाया

झांसी :   गुरसरांय में बसंत पंचमी के अवसर पर मैहर घराने की गुरुकुल संगीत पीठ माँ शारदा संगीत विद्यालय में वाद्य यंत्रों के पूजन के साथ राग रागनियों की प्रस्तुति से वातावरण गुंजायमान हुआ। भागवताचार्य पं भगवत नारायण समाधिया ने वेदमंत्रों के साथ सरस्वती पूजन करवाया। मुख्य अतिथि राजू पालीवाल, विशिष्ट अतिथि शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के डायरेक्टर मेजर अखिलेश पिपरैया ने की। संगीतगुरु पं परशुराम पाठक के शिष्यों ने  पूजन के बाद संगीत के कार्यक्रम में सर्व प्रथम वर्षा बबेले, वेदिका पटैरिया, ने सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की सरस्वती वंदना वर दे वीणा वादिनी वर दे, प्रस्तुत की। तबले पर संगत अंकुल पटेल ने की। प्रख्यात भजन गायक देवेन्द्र खरे देव के भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता झूम उठे। भागवताचार्य पं भगवत नारायण समाधिया एवं भागवताचार्य पं ब्रजेश त्रिपाठी ने विभिन्न रागों में लयकारियों के प्रयोग समझाते हुए गायन प्रस्तुत किया। तबले पर संगत पं अखिलेश त्रिपाठी ने की। नेहा पटेल, शिवानी बबेले, श्रुति अग्रवाल बांदा ने अपनी प्रस्तुति देकर भाव विभोर किया। गजल गायक विवेक वरसैया एवं ब्रजेश कुमार बंका पहाड़ी ने गजल प्रस्तुत की। ऑर्गन पर सोनू पटेल एवं तबले पर संगत धर्मेन्द्र कौशिक ने की। पं सरजू शरण पाठक ने सितार पर राग बसंत बहार में तीन ताल की गत प्रस्तुत की तबले पर विवेक वरसैया ने संगत की। इस मौके पर पं रामेश्वर पाठक, अखिलेश तिवारी सुट्टा, ब्रजेन्द्र शर्मा, सुनील चौहान, नितिन स्वामी, मिथलेश सेन आदि उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.