श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन
गुरसरांय झांसी : गुरसरांय में पटकाना के खेरापति हनुमानजी मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
पूतना उद्धार की कथा में
ज्योतिषाचार्य पं भगवत नारायण समाधिया ने कहा कि भगवान ने पूतना को देखकर अपने नेत्र बन्द कर लिए थे, क्योंकि पूतना कुपात्र थी। कुपात्र को देखने से दृष्टि दूषित हो जाती है, इसलिए भगवान ने उसे देखना उचित नहीं समझा।
उन्होंने गोवर्धन लीला की कथा में कहा कि भगवान ने इंद्र का मान मर्दन करने को गोवर्धन की पूजा करवाकर व्रजवासियों की रक्षा की, और इन्द्र के अहंकार को नष्ट किया।
उन्होंने माखन चोरी लीला के माध्यम से कहा कि भगवान के घर दूध दही माखन की कोई कमी नहीं थी, लेकिन ब्रज की प्रत्येक गोपी भगवान को अपने हाथों से माखन खिलाना चाहती थी इसलिए भगवान ने गोपियों के मनोरथ को पूर्ण करने के लिए माखन चोरी लीला की।
कथा का मूल पाठ आचार्य आकाश अर्जरिया ने किया।
प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र खरे देव के भजनों पर श्रोता झूम उठे।
संगीतमय कथा में ऑर्गन पर सुभाष अवस्थी, तबले पर धर्मेन्द्र कौशिक, नाल पर मनमोहन, सहगायन रानू तिवारी, हनी नामदेव, पैड पर पुष्पेन्द्र, अंकुल पटेल ने संगत की। कथा की आरती परीक्षित श्रीमती विद्या देवी लक्ष्मीनारायण सिंह घोष, देवेन्द्र घोष, ध्रुव दीप सिंह घोष, सज्जन सिंह, गजेन्द्र सिंह घोष ने की।
इस मौके पर पं रामेश्वर पाठक, संगीतगुरु पं परशुराम पाठक, महेन्द्र सिंह घोष, बद्री पटेल भड़ोकर, चंद्रप्रकाश चौरसिया, कैलाश प्रकाश गुप्ता, रमेश अग्रवाल, डी आर कान्तरे, द्वारिका भगत जी, डॉ नरेश तिवारी, महावीर प्रसाद सिंह, पूर्व चेयरमैन गोपीनाथ बक्शी, अनुराग, हेमंत गोस्वामी, नरसिंह घोष, गुलाब माते, प्रमोद सिंह घोष, कुलदीप घोष, पूरन सोनी, शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले, डॉ सुरेश घोष, श्रीधर पस्तोर, रब्बू माते, कुक्कू मिश्रा, अजय यादव, सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, अविनाश गोस्वामी, प्रेम नारायण घोष, अजीत सिंह, सुरजीत सिंह, संजीत सिंह, विश्वजीत सिंह, कश्मीर सिंह, रामनारायण पस्तोर, गोविंद पस्तोर, उमाशंकर विदुआ, पूर्व पार्षद राकेश त्रिपाठी उमाशंकर मिश्रा, संतोष सिंह, मनोज बुधौलिया, प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, श्रीकांत पिपरसानियां, प्रमोद पस्तोर, जीवनलाल सविता, पुष्पेन्द्र पारासर,अशोक शर्मा, रजनीश त्रिपाठी, अखिलेश तिवारी सुट्टा, लालजी, गोपाल जी शर्मा, ब्रजेन्द्र शर्मा, जितेंद्र सिंह, संतोष तिवारी, अशोक कुमार मिश्रा, राजीव खरे, अजय यादव एडवोकेट, ओमप्रकाश मिश्रा, चंद्रभान सिंह, लक्ष्मण सिंह घोष, किशोरी शरण यादव, मुन्नालाल घोष, गोंविन्द सिंह परिहार, रमेश परिहार , निर्मल शर्मा, संजू घोष, दिनेश त्रिपाठी, मिथिलेश सेन, आनंद माते, मुन्ना सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह घोष, अबध किशोर मुखिया, बाबूलाल नापित, अभिलाष सिंह, श्रीधर पस्तोर, राम अभिलाष, आत्माराम अग्रवाल लल्लू बिजली वाले, अलख प्रकाश, कालू माते, धीरेंद्र सिंह ठाकुर पाटन, अरुण यादव झाँसी, रामेश्वर दयाल अग्रवाल, मनोज शर्मा, अनूप पटेल, राजू विदुवा, धर्मेंद्र अग्रवाल, मोहित घोष, अशोक सेन, अजीत सिंह, रानू घोष, सरदार सिंह लल्ला, शशिभूषण विदुआ, उमा शंकर मिश्रा, शिवनारायण पस्तोर, बैजनाथ विश्वकर्मा, नरसिंह घोष, देवेंद्र पटेल, राम प्रकाश नामदेव, टिंकू नायक, नरोत्तम नामदेव, चन्द्रभान चन्दर, राजेश व्यास, ओमप्रकाश अग्रवाल, कुंज बिहारी अरजरिया, मधुसूदन देव विदुआ, संतोष सेन, दिनेश अलबेला, काजू अग्रवाल, ओमप्रकाश लाला, गुलजारी खरे, भगवानदास चौबे, हेमंत दीक्षित, विवेक बरसैया, सोनू पटेल, दिवाकर स्वामी, भोलाराम विश्वकर्मा, साहब सिंह, गणेश पस्तोर, बृजलाल विश्वकर्मा, धर्मेश साहू, अन्नू सेन, पूरन सोनी, उपेन्द्र खरे, नाहर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-आशुतोष गोस्वामी
No Previous Comments found.