कोलकाता में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में गिरिडीह के दो प्रतिभागियों का चयन किया गया

गिरिडीह : कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी के दो कराटे खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए वर्ल्ड फूनाकोशी कान कराटे ऑर्गेनाइजेशन के तत्वाधान में दो दिवसीय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के हासनाबाद में 4 जनवरी और 5 जनवरी को राष्ट्रीय स्तर के कराटे प्रतियोगिता में पूरे देश के 20 राज्यों से लगभग 600 कराटे खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं l इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट अकादमी से जैकी गुप्ता और परमानंद कुमार का चयन हुआ है, दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलकाता पहुंच चुके हैं l प्रतियोगिता और खिलाडियों के चयन की जानकारी कपूर सिंह मॉडर्न मार्शल आर्ट के निदेशक संसाई उज्जवल सिंह ने दिया, वहीं संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह उपाध्यक्ष विजय सिंह और ऋषि सिंह सलूजा सहित संघ के मुख्य संरक्षक अमरजीत सिंह सलूजा एवं चुन्नूकांत ने सभी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में जीत की शुभकामना दिया और कहा अच्छे रेंक से जित दर्ज कर गिरिडीह व झारखण्ड के साथ पुरे देश में नाम रौशन करें ll

रिपोर्टर : अमित कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.