तिसरी प्रखंड में मनाया गया दिशोम गुरु शिबू सोरेन एंव बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन

गिरिडीह : तिसरी प्रखंड के कोदई बांक में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी का 66वा जन्मदिवस उनके पैतृक आवास कोदईबांक में श्री मरांडी की मां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काट उनके दीर्घायु होने का मनोकामना किया। और आशीर्वाद दी,जन्मदिवस के अवसर पर बाबूलाल मरांडी के पुत्र सनातन मरांडी और उनके मां हरशु मुर्मू उपस्थित थे। वही स्नातन मरांडी एंव मंडल अध्यक्ष सुनिल साव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि हम सभी प्रत्येक वर्ष 11 जनवरी को आदरणीय बाबूलाल मरांडी जी के जन्मदिवस पर सेवा भाव से सामाजिक कार्य करते हैं ताकि इस सेवाभाव के प्रभाव से उन्हें दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। अपने राजनीतिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में कई उतार-चढ़ाव के अनुभव से  परिपूर्ण उनके शालीन जीवनशैली, दूरदर्शिता और कार्य के प्रति निरंतरता हमसबों को प्रेरित करता है। राज्य के विकास में उनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता और भविष्य में और बेहतर राज्य का विकास हो इसके लिए उनका स्वस्थ और दीर्घायु होना राज्य के हितकर साबित होगा इस मौके पर श्री मरांडी के अनुज नुनू लाल मरांडी भाजपा नेता दिनेश ठाकुर, सुनिल शर्मा, कपिल यादव, अनासियस हेंब्रम, सहित कई कार्यक्रता मौजुद थे, वही दूसरे तरफ  दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जन्मदिन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल अपने आवास पर 81वा जन्मदिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने कहा आज पूरा झारखंड में झामुमो के कार्यकर्ता और जनता इस जन्मदिवस के अवसर पर उनके दीर्घायु होने का मनोकामना किया गया।  उन्होंने कहा कि लंबी संघर्ष के बाद गुरूजी ने अपने जीवन के 81वां वर्ष पार किया। इसके लिए हम सभी गुरूजी को जन्मदिन की बधाई देते हैं। गुरूजी शिबु सोरेन एक विचारधारा हैं। झारखंडी नेताओं के लिए एक प्रेरणा भी हैं। उन्‍होंने अपने कार्यकाल में झारखंड गरीब, असहाय लोगो के लिए कई प्रकार के योजना निकाला गया जिससे लोगो को लाभ मिला। इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष मुनीब उद्दीन, उपेन्द्र साव  सहदेव यादव, मनोज यादव सहित कई कार्यक्रता मौजुद थे

रिपोर्टर : आनंद बरनवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.