कार्यकर्ता में सदस्यता अभियान को लेकर उत्साह :- मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव
हजारीबाग : केरेडारी प्रखंड अंतर्गत बेलतू गांव बाजार टांड़ में भाजपा की सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें सभी पंचायत के प्रभारी उपस्थित रहे वही मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सदस्यता अभियान को लेकर क्षेत्र में अच्छा उत्साह देखी जा रही है जिसका श्रेय सभी कार्यकर्ताओं को जाता है 6 जनवरी से 15 जनवरी तक कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करें मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की 150 जन्म शताब्दी माला अर्पण करके मनायामौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष कर्मचारी साव, सदस्यता प्रभारी बालगोविंद सोनी सह प्रभारी नारायण यादव,प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर ,पंचायत प्रभारी विनोद गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालगोविंद सोनी,रणधीर ठाकुर, बिनोद सिंह, रामचंद्र कुमार चंद्रवंशी,राजीव जी आदि।
रिपोर्टर : सुनील कुमार ठाकुर
No Previous Comments found.