झामुमो के दुमका में आयोजित 42 वें झारखंड दिवस सामरोह में शामिल हुए जिले के झामुमो नेता

बालूमाथ :   दो फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा राज्य की उपराजधानी दुमका में आयोजित 42 वें झारखंड दिवस सामरोह में लातेहार जिला के अनेक झामुमो नेता शामिल हो कर ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडल के सदस्य सह निवर्तमान जिला सचिव शमशुल होदा ने बताया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने 42 वर्ष पूर्व दो फरवरी को दुमका के गांधी मैदान में सभा का आयोजन कर अलग राज्य की लड़ाई को धार दिया था। तब से निरंतर पार्टी द्वारा उक्त तारीख को झारखंड दिवस के रूप में मनाते आ रही है। दो फरवरी को दिन के दो बजे शुरू हो कर तीन फरवरी को तड़के दो बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में लाखों की भीड़ संयमित हो कर गुरुजी को सुनते आ रही है। 42 वें झारखंड दिवस सामरोह में पार्टी ने एनआरसी एनआरपी को राज्य के लिए गैरजरूरी बताते हुए 50 से अधिक प्रस्तावों को पारित कर झारखंड में सबों के सहयोग से समृद्ध राज्य बनाने के अपने संकल्प को दोहराया है। उन्होंने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री तथा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में विशेष रूप से लातेहार, पलामू और गढ़वा से आए हुए पार्टी नेताओं का उल्लेख करते हुए स्वागत किया। शमशुल होदा ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन समेत गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्य के जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन, पार्टी महासचिव विनोद पांडेय, फागू बेसरा से मिलकर लातेहार समेत पलामू प्रमंडल में झामुमो के विस्तार और मजबूती के लिए कार्यक्रम चलाने का आग्रह किया गया। नेताओं ने इसपर सकारात्मक सहयोग की बात कही है,समारोह में केंदीय सदस्य ताहिर अंसारी, वरिष्ठ नेता मुमताज खान, निवर्तमान जिला संयुक्त सचिव मो इमरान समेत कई नेता शामिल रहे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.