विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा, गायघाट मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर :  विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी गारंटी रथ आज गायघाट प्रखंड के जारंग पश्चिमी और बेरुआ पंचायतों में पहुंचा ,रथ के द्वारा मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ उज्ज्वला गैस कनेक्शन ,और आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया साथ हीं सैंकड़ों लोगों का स्वास्थय जांच कर उनको दवाइयां दी गई। मोदी जी की गारंटी गाड़ी को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया। इस तरह लोगों का काम होने से लोग काफी खुश हुए। दोनों जगह कार्यक्रम में मुख्यरूप से सांसद अजय निषाद ,पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ,सांसद प्रतिनिधि प्रवीण सिंह ,प्रखंड कार्यक्रम संयोजक राघवेन्द्र कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष पश्चिमी विपिन सिंह ,अशोक साह ,जारंग मुखिया राजीव सिंह ,पूर्व मुखिया मनीष भारद्वाज,पूर्व मुखिया सह मुखिया पति बेरुआ खदेरन सिंह ,मुन्ना सहनी ,वकील सहनी ,विजय कुंवर ,रोहित सिंह ,अजय कुंवर ,अरविंद कुमार उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : राकेश कुमार 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.