विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा Ncc कैडेट्स ने विदूर कुटी गंज में गंगा जी के तट पर सफाई अभियान चलाया।

बिजनौर :  आज दिनाँक 3 अप्रैल2022 को 30 UP NCC बिजनौर से प्राप्त आदेश के अनुसार विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा Ncc कैडेट्स ने विदूर कुटी गंज में गंगा जी के तट पर सफाई अभियान चलाया।

Ncc Cto विकास चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश एनसीसी निदेशालय, लखनऊ ने एक अनूठे पहल पुनीत सागर अभियान की शुरूआत की। यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जिसके अंतर्गत संपूर्ण भारत में नदियों, झीलों, तथा समुद्र तटों की सफाई की जायेगी। इसी  अभियान में जुड़ते हुए आज हमारे एनसीसी कैडेटों द्वारा प्लास्टिक कचरे का संग्रह तथा निस्तारण किया जा रहा हैं। साथ ही साथ पर्यावरण व जल निकायों के संरक्षण के बारे में एनसीसी कैडेट के द्वारा दारानगर गंज में एक जागरूक रैली का भी आयोजन किया गया। यह अभियान आज गंज में गंगा नदी के तट पर चलाया गया।

Cto रेशमा शैलानी ने बताया कि पुनीत सागर अभियान में सभी एनसीसी कैडेट एवं पूर्व एनसीसी कैडेट हिस्सा ले रहे हैं। स्वच्छता अभियान के साथ-साथ एनसीसी कैडेट जल निकायों को साफ रखने एवं प्लास्टिक कचरे के निस्तारण कर रहे हैं। इस अवसर पर गुलाब सिंह महाविद्यालय चाँदपुर व विदुर गुरुग्रह इण्टर कॉलेज गंज के Ncc कैडेट्स ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 30 UP NCC बिजनौर से सुरेंद्र सिंह ,देवेन्द्र सिंह व ज्ञानेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर ;  लोकेंद्र शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.