जिला संगठन प्रभारी के हाथों हुआ कंबल का वितरण
पाकुड़ : राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मु के सौजन्य से लिट्टीपाड़ा के बॉन्डू व सोनाधनी पंचायत के कई गांवों में शुक्रवार को कंबल का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। दोनों ही स्थानों पर जिला संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम के हाथों दर्जनों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए दोनों ही जनप्रतिनिधियों की ओर से दिये कंबल को पाकर लोग काफी खुश दिखें। जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आगे भी कंबल का वितरण किया जाएगा।मौके पर लिट्टीपाड़ा सचिव जावेद आलम, कोषाध्यक्ष जलपा हांसदा, अर्जुन मरांडी, दासू मुर्मू, निर्मल किस्कू, ताला किस्कू, चरण सोरेन, सगीर अंसारी, श्याम मड़ैया,बाबुधन मुर्मू, सहित दर्जनों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : सुनील कुमार
No Previous Comments found.