लगातार दूसरी बार मण्डल अध्यक्ष बनने पर सुशील अरोड़ा का किया जोरदार अभिनंदन
श्री गंगानगर : भाजपा नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र, श्रीगंगानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड नं. 26 सेतिया फार्म में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सक्रिय कार्यकर्ता तनु मोंगा के आवास पर हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा का विधायक जयदीप बिहाणी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व वार्डवासियों द्वारा जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जयदीप बिहाणी ने मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा के गत सफल कार्यकाल की मुक्तकंठ से सराहना की तथा कहा कि ऊर्जावान व प्रखर वक्ता सुशील अरोड़ा के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत हुआ है तथा आमजन का पार्टी से जुड़ाव बढ़ा है। सभी ने संगठन हित में किए जा रहे उनके कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की तथा कहा कि कार्यकर्ताओं को एकसूत्र में बांधने तथा आमजन को पार्टी से जोडऩे के कारण आज नगर मंडल पश्चिम क्षेत्र में भाजपा का जनाधार बढ़ा है तथा पार्टी और अधिक मजबूती हुई है। वहीं उनके कार्यकाल में केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सक्रियतापूर्वक प्रचार-प्रसार से अंतिम छोर तक बैठा व्यक्ति भी लाभान्वित हुआ है। मण्डल अध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने विधायक जयदीप बिहाणी सहित समस्त कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व से और अधिक सक्रिय होकर संगठन एवं जनहित में सेवा भाव से कार्य करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर किन्नर समुदाय प्रमुख गोरी माई, अटल मंडल अध्यक्ष मनीष प्रजापत, पूर्व सभापति अशोक मुरली, छगन बलाना, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, पार्षद हरीश गेरा, पार्षद पति सेम कालड़ा, कमल भारद्वाज, रिंकू सिंह, महेश मेंहदीरत्ता सहित भाजपा नगर मण्डल पश्चिम क्षेत्र कार्यकर्ता, वार्डवासी तथा सेतिया फार्म क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रिपोर्टर : कृष्ण आसेरी
No Previous Comments found.